Ro no D15139/23

सरगुजा ओलम्पिक 2026 की पंजीयन स्थिति को लेकर संभागायुक्त ने ली समीक्षा बैठक, पंजीयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026 के अंतर्गत प्रतिभागियों के पंजीयन की स्थिति की समीक्षा हेतु आज संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालक खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर तथा सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के जिला खेल अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संभागायुक्त द्वारा सरगुजा ओलम्पिक 2026 में अब तक हुए पंजीयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। समीक्षा के दौरान पंजीयन की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर संभागायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसे गंभीर विषय बताया।

संभागायुक्त ने पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सरगुजा ओलम्पिक 2026 शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसमें युवाओं एवं खिलाड़ियों की व्यापक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने पंजीयन की धीमी गति को दृष्टिगत रखते हुए पुनः दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक आहूत करने के निर्देश दिए।

बैठक में संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि आगामी समीक्षा बैठक में प्रत्येक जिले की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी तथा पंजीयन में लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय की जाएगी। जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया कि पंजीयन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग