Ro no D15139/23

अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा,

नगरी-मगरलोड में फर्में सील, वाहन जब्त
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से धान का संग्रहण एवं विक्रय करने वाली फर्मों और कोचियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगरी एवं मगरलोड विकासखंड में बड़ी कार्रवाई की गई।
18 जनवरी 2026 को विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल नगरी, राजस्व विभाग एवं मंडी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान विकासखंड नगरी अंतर्गत ग्राम बोराई स्थित रोशन ट्रेडर्स (संचालक पद्म भंसाली), ग्राम घुटकेल स्थित शिवम ट्रेडर्स (संचालक सुमित खंडेलवाल) एवं साहू ट्रेडर्स (संचालक सीताराम साहू), साथ ही ग्राम आमाबहरा स्थित पीयूष ट्रेडर्स (संचालक राकेश नाग) में अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितताओं के आधार पर कलेक्टर जिला धमतरी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी के आदेश के परिपालन में संबंधित फर्मों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 126/135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार मगरलोड तहसील अंतर्गत संत राम साहू पिता बृज लाल साहू एवं इंदु प्रकाश पिता उदय साहू, दोनों निवासी ग्राम मगरलोड, द्वारा मंडी अधिनियम 1972 का बार-बार उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से धान का संग्रहण एवं परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दोनों कोचियों से धान एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन की जब्ती की गई तथा उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126ठ एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान कारोबार के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    पिता के निधन के तीन माह से भी कम समय में बेटी को मिली अनुकंपा नियुक्ति” सीईओ  नाहटा ने सौंपा नियुक्ति आदेश

      धमतरी, 01 सितंबर 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी सेवा शर्तों एवं शासन के प्रचलित निर्देशों के अनुरूप जिला पंचायत धमतरी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार