Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 20-21 फरवरी को रायपुर में

राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आयोजन 20 एवं 21 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य जनजातीय कला, संस्कृति और जीवनशैली को प्रोत्साहन देना है।
विषय एवं स्थान
प्रतियोगिता का विषय “जनजातीय जीवनशैली” निर्धारित किया गया है। यह आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय, नवा रायपुर में होगा। प्रतियोगिता प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्रतिभागियों की संख्या व आयु वर्ग
प्रदेशभर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रथम पंजीकृत 150 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता 18 से 30 वर्ष एवं 30 वर्ष से अधिक-दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
चित्रकला का माध्यम व सामग्री
प्रतियोगिता कैनवास माध्यम से होगी। कैनवास का साइज 24×30 इंच निर्धारित है। प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार रंग (एक्रेलिक/ऑयल/पोस्टर आदि) का चयन कर सकते हैं। कैनवास एवं स्टैंड (ईजल) संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे, शेष आवश्यक सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी।
पुरस्कार राशि
प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगेकृ
प्रथमः ₹20,000
द्वितीयः ₹15,000
तृतीयः ₹10,000
इसके अतिरिक्त दोनों आयु वर्गों के 10-10 प्रतिभागियों को ₹2,000 की सांत्वना राशि दी जाएगी।
निर्णायक मंडल
प्रतियोगिता का निर्णय निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा, जिसका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। निर्णायक मंडल में उत्तर, मध्य एवं दक्षिण आदिवासी क्षेत्रों से विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रत्येक निर्णायक को सम्मान राशि एवं परिवहन व्यय प्रदान किया जाएगा।
सुविधाएं एवं अन्य नियम
प्रतियोगिता स्थल पर भोजन की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाएगी। रायपुर के बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवासीय व्यवस्था की जाएगी तथा शासन दर के अनुसार यात्रा भत्ता देय होगा। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतिभागियों को पहचान, जाति एवं आयु प्रमाण से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
संपर्क सूत्र
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी हेतु-
रमा उइके, सहायक संचालकः 93016-55487
पार्वती जगत, सहायक संचालकः 78059-82502
आयोजकों ने जनजातीय कलाकारों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर अपनी कला प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है।

  • Related Posts

    कोंडागांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित व्यक्तियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

    रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन…

    Read more

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास

    रायपुर, 21 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरिया जिला मुख्यालय के मानस भवन में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा