Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति लाने तथा हितग्राहियों को लाभान्वित करने दिए निर्देश

कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान,  सभी सीडीपीओ एवं सेक्टर सुपरवाइजर सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, अपार आईडी एवं आभा आईडी में प्रगति, पूरक पोषण आहार वितरण सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री वसंत ने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए योजना के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए उन्होंने विशेष फोकस रखने कहा। उन्होंने कहा कि सर्वे करें, कोई भी पात्र हितग्राही शेष न रहे। सेक्टर सुपरवाइजर आगामी 10 फरवरी तक लक्ष्य में प्रगति लाकर लिखित में जानकारी उपलब्ध कराएं, उन्होंने कहा कि हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन करवाएं और यदि कोई समस्या ना हो तो एप्रूवल की कार्यवाही करें। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को अम्बिकापुर के सकालो एवं भिट्टीकला में कम प्रगति पर जिला स्तरीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।

जिले में महतारी वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री वसंत ने 25 जनवरी तक 90 प्रतिशत तक लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को 10 फरवरी तक सर्वे करवाकर रिपोर्ट तैयार करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मृत, पलायन, गुमशुदा, आधार करेक्शन सहित अन्य मापदंडों की जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में उपलब्ध कराएं। ताकि आगे की कार्यवाही कर पात्र हितग्राहियों की सूची अपडेट हो। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ अपनी जिम्मेदारी को समझें सतर्कता के साथ वेरिफिकेशन का कार्य करें। कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में 03 से 06 वर्ष के बच्चों के अपार आईडी निर्माण की जानकारी ली तथा समस्याओं पर चर्चा कर आगामी एक माह में प्रगति सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने आभा आईडी निर्माण में प्रगति की समीक्षा के दौरान शहरी परियोजना को अच्छा कार्य कर सुधार लाने निर्देशित क़िया। इस दौरान पोषण आहार वितरण की भी जानकारी ली गई।
बैठक कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केन्द्र समय पर खुले, निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए जाने पर सम्बन्धितों पर कार्यवाही की जाएगी। अपने दायित्वों का  गम्भीरता से निर्वहन करें,  उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति में पारदर्शिता रहे, शिकायत प्राप्त होने सम्बंधित पर कारर्वाई होगी। उन्होंने गम्भीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में सतत रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं।  बैठक  में अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने छत्तीसगढ़ के विद्यालय प्रमुखों का मंथन

      छात्रहित में योजनाएं बनाने और संस्कृत के प्रचार-प्रसार को जनभागीदारी से मजबूत करने पर जोर रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में संस्कृत शिक्षा को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के…

    Read more

    अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर योजनाओं का मिला लाभ, तो संवर गया जीवन मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर ​रायपुर,07 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया