Ro no D15139/23

सांसद चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने उपायों पर हुई चर्चा

सांसद लोकसभा क्षेत्र सरगुज़ा  चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर  अजीत वसंत, एसपी  राजेश अग्रवाल, एएसपी  अमोलक सिंह, जिला पंचायत सीईओ  विनय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर  डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सांसद  महाराज ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट की जांच करें तथा दुर्घटना के मुख्य कारण का पता लगाएं, इस हेतु उन्होंने कलेक्टर  वसंत को ऐसे सभी स्थानों की  टीम गठित कर जांच करवाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा बिना हेलमेट, ओवर स्पीडिंग, नम्बर प्लेट वाले, तीन सवारी सहित अन्य पर चालानी कार्रवाई हो। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाएं जाएं। उन्होंने ओवरलोडेड गाड़ियों पर भी नियमित कार्रवाई किया जाने कहा तथा यात्री वाहनों पर सुरक्षा के सभी मापदण्डों की जांच के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि रेत, कोयला सहित अन्य खनिज परिवहन के लिए प्रयोग होने वाले वाहनों में तिरपाल से ढका जाए। बिना ढंके एवं कटे फटे तिरपाल का उपयोग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई हो। बैठक में उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई हो, ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जानकारी आरटीओ को प्रदान करें, आरटीओ ऐसे वाहनों पर परमिट उल्लंघन हेतु नोटिस जारी करें। बैठक में स्कूली वाहनों के नियमित जांच के निर्देश दिए गए तथा क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने वाले वाहनों पर वाहन चालक सहित स्कूल प्रबंधन पर भी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

बैठक में कलेक्टर  वसंत ने कहा कि ऐसी सड़क जहां एनएच या एसएच की सड़क से पीएमजीएसवाई की सड़क मिलती है वहां लगभग 100 मीटर के पहले ब्रेकर बनवाएं, स्पीड की वजह से दुर्घटना ना हो। एसपी  राजेश अग्रवाल ने कहा जिले में तीन पहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिए रिक्शा चालकों को ट्रेनिंग दिया जाए। वहीं चार पहिया वाहन चालकों पर सीट बेल्ट की अनिवार्यता, भारी वाहनों पर लाइट आदि की लगातार जांच जरूरी है। ड्रंक एंड ड्राइव केस पर कड़ी निगरानी रखें, वाहन चालकों की जांच हेतु ब्रीथ एनालाइजर अवश्य रखा जाए। उन्होंने आवश्यक स्थानों में गति अवरोधक, रेडियम पट्टी, संकेतक, साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाने कहा।

बैठक में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह दौरान चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूल बसों की फिटनेस जांच एवं वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया गया। वहीं यातायात जागरूकता हेतु स्कूल कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक में सांसद श्री महाराज ने हिट एंड रन मोटर दुर्घटना प्रतिकर योजना का प्रचार- प्रसार करने निर्देशित किया। बैठक में सांसद  महाराज ने जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    विकास के विश्वास का संकल्प: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में जनकल्याण शिविरों की शुरुआत

    शंकरगढ़ में तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर का शुभारंभ, एक ही स्थान पर मिली विभिन्न शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण…

    Read more

    आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा 22 जून को

    *आवास मेला-2025 में संपत्ति खरीदने वाले हितग्राहियों को कार सहित आकर्षक उपहार जीतने का अवसर*   रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति