Ro no D15139/23

सीजी टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को दो पालियों में प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5.45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के परीक्षा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रथम पाली में 25 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 8071 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 45 केन्द्र्रों पर 13179 परीक्षार्थी शामिल होंगे। व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचने कहा गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व सभी प्रवेश द्वार पूर्णत: बंद कर दिए जाएंगे तथा इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी तथा डार्क चॉकलेट रंग के परिधान पूर्णत: प्रतिबंधित हैं। फुटवियर में केवल चप्पल की अनुमति है। इसके अतिरिक्त कान में कोई आभूषण पहनना भी प्रतिबंधित है। परीक्षा को पूरी तरह नकल-मुक्त एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी आदि का परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पूर्णत: वर्जित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों से सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचने एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने ग्राम भर्रेगांव में विभिन्न योजनाओं एवं संस्थाओं का किया निरीक्षण

    हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ली जानकारी   *- ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने…

    Read more

    कलेक्टर ने सिंघोला-भोथीपार खुर्द सड़क का किया निरीक्षण

    दो दिवस के भीतर मरम्मत कार्य कराने के दिए निर्देश   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ग्राम सिंघोला में सिंघोला से भोथीपार खुर्द तक लगभग 2…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग