Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण

फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में दिखी परेड, पदक अलंकरण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भव्य झलक
मुख्य समारोह में डॉग स्क्वॉड की प्रस्तुति रहेगी विशेष आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 24 जनवरी 2026/ राजधानी रायपुर में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा, जहां राज्यपाल  रमेन डेका ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।

आज पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें मार्च-पास्ट, पदक अलंकरण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप से परखा गया। रिहर्सल के दौरान सभी गतिविधियां निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार संचालित की गईं।

रिहर्सल में पुलिस महानिदेशक  अरुणदेव गौतम, रायपुर पुलिस कमिश्नर  संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप तथा जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी श्री गिरीश कोरी ने राज्यपाल की भूमिका निभाते हुए सुरक्षा एवं आयोजन व्यवस्था का जायजा लिया।

17 टुकड़ियों की भव्य परेड, सुरक्षा बलों की शक्ति का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर आयोजित परेड में देश की सुरक्षा, अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस वर्ष कुल 17 सुरक्षा बलों की टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। इनमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियां शामिल हैं।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष एवं महिला) तथा एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स की टुकड़ियां परेड की शोभा बढ़ाएंगी। घुड़सवार दल, बैंड प्लाटून और डॉग स्क्वॉड की सुसज्जित प्रस्तुतियां समारोह को और भी आकर्षक बनाएंगी।

सम्पूर्ण परेड आयोजन के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा हैं। उनके सहयोग में पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एस. ध्रुव (आईपीएस), उप पुलिस महानिरीक्षक श्री सदानंद कुमार (आईपीएस) एवं सेनानी श्री ओम प्रकाश शर्मा व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।

डॉग स्क्वॉड बनेगा समारोह का खास आकर्षण

रिहर्सल के दौरान 12 सदस्यीय पुलिस डॉग स्क्वॉड ने अपने अनुशासन, फुर्ती और दक्षता से सभी का ध्यान आकर्षित किया। ये जांबाज़ स्वान हत्या, चोरी-डकैती एवं मादक पदार्थों से जुड़े गंभीर अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ पुलिस स्वान दल की उच्चस्तरीय प्रशिक्षण क्षमता, पेशेवर दक्षता और राष्ट्रीय उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखेगा विकसित भारत और राष्ट्र प्रेम की झलक

गणतंत्र दिवस समारोह में शालेय विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं नृत्य एवं संगीत के माध्यम से संस्कृति, नारी शक्ति, युवा सामर्थ्य और विकसित भारत की परिकल्पना को सजीव करेंगे।

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरगुजा द्वारा “विकसित भारत, बढ़ता भारत”, शिवोम विद्यापीठ, सांकरा (दुर्ग) द्वारा “जयतु जयतु भारत” तथा पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, शांति नगर (रायपुर) द्वारा “आरंभ है प्रचंड” विषय पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं