Ro no D15139/23

जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

परेड की टुकड़ियों द्वारा किया गया शानदार मार्च पास्ट
विभागीय झांकिया में दिखी विकास की झलक
स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

   जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री तथा गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के गायन के पश्चात उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कलेक्टर   अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया।   शर्मा ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इसके बाद तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात परेड में शामिल सशस्त्र टुकडियों द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। उन्होंने शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


विभागीय झांकिया में दिखी विकास की झलक-

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम द्वारा दूषित जल प्रबंधन, आदिवासी विकास विभाग द्वारा देवगुड़ी, शिक्षा विभाग द्वारा पी.एम.श्री. स्कूल, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा प्रधानमंत्री जनमन सड़क एवं पुलिया निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, कृषि विभाग द्वारा दलहन, तिलहन क्षेत्र विस्तार, रेशम विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा रेशम ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त माध्यम, जेल विभाग द्वारा बंधन से मुक्त आकाश की सैर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा ग्रामीण विकास मॉडल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन औषधि एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर विषय पर मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की गई।

परेड की टुकड़ियों द्वारा किया गया शानदार मार्च पास्ट-
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड इन कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, सेकेण्ड परेड इन कमाण्ड उप निरीक्षक सुश्री सुनीता भारद्वाज के नेतृत्व में 14 टुकड़ियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।  जिसमें जिला पुलिस बल कमाण्डर उप निरीक्षक श्री अश्विनी कुमार दिवान, जिला बल पुलिस बल पुरूष कमाण्डर सहायक उप निरीक्षक श्री संदीप कुमार सिंह, जिला पुलिस बल महिला कमाण्डर उपनिरीक्षक श्री अभिषेक दुबे, नगर सैनिक बल पुरुष कमाण्डर सहायक उप निरीक्षक  शौकी लाल राज, नगर सैनिक बल महिला कमाण्डर उपनिरीक्षक  रम्भा साहू, नव आरक्षक जिला पुलिस बल कमाण्डर  प्रज्ञाभूषण पैकरा, पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के एनसीसी सीनीयर कमाण्डर सीनीयर अण्डर ऑफिसर  राजेश्वर सिंह, एनसीसी सीनीयर कमाण्डर जुनियर अण्डर ऑफिसर  सरिता पैकरा, एनसीसी कमाण्डर जुनियर अण्डर ऑफिसर हॉली क्रास  अभिलाषा टोप्पो, मल्टीपरपज स्काउट कमाण्डर   सागर प्रसाद राजवाड़े, गर्ल्स स्कूल स्काउट कमाण्डर  सुनिता, उर्सु लाईन गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल कमाण्डर  अनुष्का बेक, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर  कमाण्डर  प्रिया रानी एक्का एवं अम्बिका मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल बिरनबेड़ा स्काउट कमाण्डर  मोनिका मिंज के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया गया। इस दौरान दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित-
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों एवं  कार्यस्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां-
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें एकलव्य आवासीय विद्यालय रिखी द्वारा देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य, जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा भारतवर्ष की विभिन्न नृत्य शैलियों पर सामूहिक नृत्य, हॉली क्रास सीनियर सेकेण्डरी (हिन्दी माध्यम) अम्बिकापुर द्वारा झांसी की रानी थीम आधारित सामूहिक नृत्य , शासकीय कन्या शिक्षा परिसर द्वारा बालिका सशक्तिकरण, ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल द्वारा माटी मानुष  देश का गौरव, कार्मेल स्कूल द्वारा देश की वीरांगनाएं, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लुण्ड्रा द्वारा साक्षर सरगुजा पर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान फिट काप फिट सिटी जुम्बा व्यायाम की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति अवेयर किया गया।

इस अवसर पर राज्य गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष  अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष  निरुपा सिंह एवं उपाध्यक्ष   देवनारायण यादव, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर  मंजूषा भगत एवं सभापति  हरमिंदर सिंह टिन्नी, सरगुज़ा संभागायुक्त  नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा   दीपक झा, कलेक्टर  अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Chhattisgarh Industry Dialogue on Green Steel secures investment commitments of ₹13,840 crore

      Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai calls for Chhattisgarh’s steel to be converted into downstream and specialty products within the state; projects to generate 10,921 employment opportunities Raipur, 13…

    Read more

    16 अगस्त को होगा TiE Raipur Founders Monsoon Retreat 2026

      स्टार्टअप संस्थापकों को मिलेगा नेटवर्किंग, सीखने और प्रकृति से जुड़ने का अवसर रायपुर, 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में TiE…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां