Ro no D15139/23

सेजेस करीतगांव में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की लहर प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक मंच तक छाया रहा उत्साह

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव (सेजेस) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सोमवार, 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस अपार हर्षोल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत सुबह 7रू00 बजे एक भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने श्भारत माता की जयश् के उद्घोष से पूरे गांव में देशभक्ति का संचार कर दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में एस.एम.डी.सी सदस्य श्री पुरुषोत्तम जोशी और वरिष्ठ समाज सेवक  तुलसीराम गोयल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर भारत माता और वीर शहीदों के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय का प्रांगण सांस्कृतिक रंगों और देशभक्ति के स्वरों से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा पहली की नन्ही छात्रा विभा पटेल ने एकल गीत प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया, वहीं कक्षा चैथी के आयुष एवं समूह और कक्षा 5वीं व 7वीं की कु. धनेंद्री व उनके समूह ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कक्षा 9वीं की छात्रा कु. डिंपल पांडे ने अपने एकल देशभक्ति गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि इसी कक्षा की कु. राधिका नाग, कु. चांदनी बेसरा और उनके समूहों ने गीतों और नृत्यों की शानदार छटा बिखेरी। कार्यक्रम में बस्तर की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली जब कक्षा 11वीं के हेमंत कश्यप, कु. कामिनी भारती और समूह ने जोश से भरा देशभक्ति आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय की कु. निर्मला व कु. डालेश्वरी और कु. पूनम ठाकुर के समूह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। देशप्रेम के विचारों को वाणी देते हुए कक्षा 10वीं की छात्रा कु. मोनिका कश्यप और कु. रोशनी नाग ने ओजस्वी भाषण दिए।
मंच का कुशल संचालन करते हुए व्याख्याता  राजेंद्र कलिहारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सच्चा देशभक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि  पुरुषोत्तम जोशी ने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को भारत माता के लिए निस्वार्थ सेवा करने का संकल्प दिलाया, वहीं समाज सेवक  तुलसीराम गोयल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी  राहुल सिंह ठाकुर ने सत्र 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से सात दिवसीय शिविर के दौरान चलाए गए नशा मुक्त भारत अभियान और शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की कार्यशाला सुरक्षित घर, सुरक्षित लईकामन 3.0 जैसी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के समापन सत्र में संस्था की प्राचार्य श्रीमती मोनिता पानिग्राही ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की, जिसके पश्चात विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के समस्त व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला शिक्षक, और एनएसएस इकाई के सहायक कार्यक्रम अधिकारी  वाणी हुमने व  लोकेश निषाद सहित सभी स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान