Ro no D15139/23

अलनार में संयुक्त गणतंत्र दिवस समारोहरू प्रभात फेरी, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण का प्रेरक संदेश

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलनार एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अलनार के संयुक्त तत्वावधान में 76वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम, संविधान के प्रति सम्मान तथा सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों के साथ ग्राम अलनार में राष्ट्रीय एकता एवं जागरूकता का संदेश दिया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ औपचारिक समारोह का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य, संस्कृत कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति, कविता-पाठ एवं प्रेरणादायी भाषणों के माध्यम से भारत की गौरवशाली संस्कृति, संविधान की महत्ता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। समारोह में डॉ. बसंत कश्यप (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लैखन राम बघेल ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी, संस्कारवान एवं चरित्रनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना है। वहीं सेजस प्रभारी श्री संजय मांडवी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर अलनार के गणमान्य नागरिक श्री तुलु राम कश्यप की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संयुक्त आयोजन में दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावकगण तथा बड़ी संख्या में उपस्थित अलनार के ग्रामवासियों ने विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।समारोह का समापन राष्ट्रनिर्माण के संकल्प, सामाजिक सद्भाव एवं उज्ज्वल भारत के संदेश के साथ किया गया।

  • Related Posts

    पीएमश्री स्कूल के उन्नयन से महासमुंद के शासकीय प्राथमिक शाला चनाट का हुआ कायाकल्प

    *आधुनिक सुविधाओं और गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चों में बढ़ी पढ़ाई के प्रति रुचि*   *आकर्षक प्रिंट रिच कक्षाएं, हर्बल गार्डन, स्वच्छ पेयजल और खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों से बदली विद्यालय की…

    Read more

    विदेश मंत्रालय द्वारा SING फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

    *देश के दो राज्यों में छत्तीसगढ़ का चयन, 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेगा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल*   *वैश्विक निवेशकों के सामने मुख्यमंत्री रखेंगे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाएं,…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान