Ro no D15139/23

पिछले वर्ष के मुकाबले 96 प्रतिशत किसानों ने बेचा धान जिले में 3.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सरगुजा जिले में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है। समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचार के संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि जिले में धान बेचने वाले किसानों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले संतोषजनक है और अब तक 96.26 प्रतिशत किसान अपनी उपज बेच चुके हैं।

आंकड़ों में खरीदी की स्थिति
जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 60,832 किसान पंजीकृत हैं। दिनांक 29 जनवरी 2026 तक 50,840 किसानों द्वारा 3,12,050.52 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया जा चुका है। आज, 30 जनवरी को धान विक्रय हेतु 1,527 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 52,367 किसानों द्वारा धान विक्रय की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।

पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 2024-25 में कुल पंजीकृत 62,409 किसानों में से 54,400 किसानों (87.16 प्रतिशत) ने धान बेचा था। इसकी तुलना में इस वर्ष अब तक धान बेचने वाले किसानों की संख्या (52,367), पिछले वर्ष के कुल विक्रय करने वाले किसानों का 96.26 प्रतिशत है। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि जिले के अधिकांश किसानों ने अपने पंजीकृत रकबे का धान शासन को विक्रय कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसान बिना किसी असुविधा के अपनी उपज बेच पा रहे हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है” विष्णु देव साय

      कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त विप्रजनों काऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, पत्रकार श्री राजेश…

    Read more

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में