Ro no D15139/23

जिले में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने 4 फरवरी से होगा शिविरों का आयोजन

  जिले के समस्त दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने तथा शत प्रतिशत यूडीआईडी  कार्ड निर्माण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रमाणीकरण, प्रमाण पत्र जारी करना तथा यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा। यह शिविर 4 फरवरी 2026 से लगेगी। जिले में यूडीआईडी कार्ड निर्माण का कुल लक्ष्य 22,186 निर्धारित है, जिसमें से अब तक 12,214 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष 9,972 दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण किया जाना है। पूर्व में सशक्त जशपुर अभियान के अंतर्गत जिले में 15,488 दिव्यांगजन सर्वेक्षित किए गए थे, जिनमें से 3,680 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि शेष 11,808 दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं कार्ड निर्माण किया जाना शेष है।

एक ही मंच पर मिलेंगी कई योजनाओं की सुविधाएं –
शिविरों में केवल प्रमाणीकरण और यूडीआईडी कार्ड ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत भी कार्य किए जाएंगे। इनमें दिव्यांग छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, बस पास/रेलवे पास, तथा आवश्यकतानुसार शल्य क्रिया हेतु चिन्हांकन शामिल है।
शिविर कार्यक्रम – दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु जिले में चरणबद्ध शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सभी शिविरों का आयोजन प्रातः 11रू00 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक किया जाएगा।  04 एवं 11 फरवरी 2026 को जिला अस्पताल जशपुर में जशपुर जनपद एवं नगर पालिका क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित होगा। 25 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा, 11 मार्च 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला तथा 25 मार्च एवं 8 अप्रैल 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में संबंधित क्षेत्रों के दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसी क्रम में 22 अप्रैल एवं 6 मई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव, 20 मई एवं 3 जून 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार तथा 17 जून एवं 8 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 22 जुलाई एवं 05 अगस्त 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण का कार्य किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज – दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में सहायक उपकरण हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र एवं दिव्यांगता दर्शित 01 फोटो लाना होगा। इसी प्रकार प्रमाणीकरण/यूडीआईडी कार्ड एवं नवीनीकरण हेतु चिकित्सक द्वारा जारी ओपीडी पर्ची एवं पूर्व दिव्यांगता प्रमाण पत्र (नवीनीकरण हेतु), दिव्यांगता दर्शित 01 फोटो,
आधार कार्ड (आधार से लिंक मोबाइल अनिवार्य, ओटीपी हेतु) एवं आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय ₹60,000 तक) लाना होगा।
जिला प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ लें, ताकि वे शासन की सभी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

  • Related Posts

    ‘चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन’

      ’ग्रामीण पर्यटन में उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र’ ’एथनिक, ईको, रिलिजियस, हेरिटेज, एडवेंचर तथा मेडिकल एंड वेलनेस टूरिज्म के क्षेत्र में किए…

    Read more

    प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

      विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ :…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया