Ro no D15139/23

जिला अस्पताल जशपुर में सिकल सेल संगवारी की पीयर सपोर्ट मीटिंग संपन्न चिकित्सकों ने योग, आहार एवं नियमित उपचार से सिकल सेल नियंत्रण पर दिया मार्गदर्शन

जिला अस्पताल जशपुर में विगत दिवस जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर तथा यूनिसेफ के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सिकल सेल संगवारी की पीयर सपोर्ट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य सिकल सेल से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों को रोग प्रबंधन, उपचार एवं जीवनशैली से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।
बैठक में जिला जशपुर से योग चिकित्सक डॉ. कृपाचार्य यादव, संगवारी संस्था से डॉ. योगेश्वर, डॉ. अश्विनी एवं डॉ. बैद्यनाथ, तथा संगवारी टीम जशपुर से सहायक जिला समन्वयक विक्रम प्रमाणिक, रितु मंडल एवं उमा कुजूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 15 सिकल सेल मरीजों सहित उनके परिजनों के साथ कुल 35 लोगों की सहभागिता रही।
सिकल सेल को जीवनशैली से जोड़कर समझने पर जोर –
चिकित्सकों ने सिकल सेल को केवल एक रोग नहीं, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों के रूप में समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर सिकल सेल को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। बैठक के दौरान मरीजों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम एवं ब्रह्मासन जैसे योगाभ्यास का अभ्यास कराया गया। साथ ही उचित खान-पान, पौष्टिक आहार तथा किन खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए, इस विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा –
मरीजों की पूर्व स्वास्थ्य स्थिति एवं नियमित उपचार के बाद हुए सकारात्मक परिवर्तनों पर भी चर्चा की गई। इससे उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों में रोग प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ी और आत्मविश्वास का संचार हुआ। बैठक में शामिल मरीजों एवं परिजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पीयर सपोर्ट मीटिंग को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।

  • Related Posts

    संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने छत्तीसगढ़ के विद्यालय प्रमुखों का मंथन

      छात्रहित में योजनाएं बनाने और संस्कृत के प्रचार-प्रसार को जनभागीदारी से मजबूत करने पर जोर रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में संस्कृत शिक्षा को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के…

    Read more

    अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर योजनाओं का मिला लाभ, तो संवर गया जीवन मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर ​रायपुर,07 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया