Ro no D15139/23

जमशेदपुर में एक्टर गोविंदा, चंकी पांडे, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर पर केस, ठगी का आरोप

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में फिल्म अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर जैसे नामों का इस्तेमाल कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया गया है. कोर्ट के आदेश पर साकची थाना में केस दर्ज किया गया है.

पीड़ितों ने लगाया आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप

बिष्टुपुर ईस्ट प्लांट बस्ती पंजाबी लाइन निवासी जसपाल सिंह और टेल्को कॉलोनी क्रॉस रोड-4 निवासी कुलदीप सिंह ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया है कि मैक्सीजन टच प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में उनसे कुल आठ लाख रुपये का निवेश कराया गया. कंपनी ने ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर यह रकम जमा करवाई थी.

2021 से 2022 के बीच कराया गया निवेश

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच उन्होंने कंपनी में अलग-अलग किश्तों में आठ लाख रुपये जमा किए थे. कंपनी के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया था कि तय समय के बाद रकम के साथ अच्छा रिटर्न दिया जाएगा. लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई.

प्रचार में शामिल थे फिल्मी चेहरे

पीड़ितों ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि कंपनी के प्रचार-प्रसार में बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था. प्रचार सामग्री में अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर का नाम सामने आने के बाद निवेशकों को कंपनी पर भरोसा हो गया. इसी भरोसे के आधार पर उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई कंपनी में लगा दी.

कंपनी और डायरेक्टर पर गंभीर आरोप

मामले में मैक्सीजन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर चंद्रभूषण सिंह, उनकी पत्नी सह-डायरेक्टर प्रियंका सिंह और जमशेदपुर शाखा के प्रतिनिधि सूर्य नारायण पात्रो को आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि कंपनी ने योजनाबद्ध तरीके से लोगों को ठगने का काम किया और करोड़ों रुपये की राशि निवेश के नाम पर इकट्ठा की.

पहले भी दर्ज हो चुके हैं केस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई निवेशकों ने इसी कंपनी के खिलाफ साकची थाना में ठगी का केस दर्ज कराया था. कई पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने करोड़ों रुपये कंपनी में निवेश किए, लेकिन उन्हें न तो मुनाफा मिला और न ही उनकी राशि लौटाई गई.

डायरेक्टर दंपति पहले ही गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पहले ही बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के डायरेक्टर चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को बीते दिनों धनबाद में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और फिलहाल वे जेल में हैं.

जांच में जुटी पुलिस

साकची थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस कंपनी के दस्तावेजों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कंपनी ने कितने लोगों से कितनी राशि जुटाई और पैसा कहां खर्च किया गया.

निवेशकों को सतर्क रहने की अपील

पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें. सिर्फ नामी चेहरों के प्रचार के आधार पर निवेश करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है. जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    गुरु सम्मान से गौरवान्वित हुआ श्री कृष्ण स्कूल, नीलू शर्मा ने कहा—शिक्षक ही गढ़ते हैं समाज और राष्ट्र

    राजनांदगांव- तुलसीपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का समारोह भक्ति, संस्कृति और गुरु सम्मान के भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर…

    Read more

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास