Ro no D15139/23

जनपद पंचायत अंबिकापुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयों को बढ़ावा देने पीएमएफएमई योजना की दी गई विस्तृत जानकारी

अंबिकापुर 04 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY  जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अंबिकापुर (सरगुजा) द्वारा जनपद पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय ’उद्यमिता जागरूकता शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से जिले के युवाओं और उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया।

पीएमएफएमई योजना पर रहा मुख्य फोकस
शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना’  (PMFME)  की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभाग के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला, सहायक प्रबंधक श्री सूर्योदय कुमार साहू एवं श्री संदीप पन्ना ने उपस्थित उद्यमियों को योजना की बारीकियों से अवगत कराया।

स्वयं सहायता समूहों और नवीन इकाइयों को प्रोत्साहन
अधिकारियों ने खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों से संबंधित स्वयं सहायता समूहों (SHG) और व्यक्तिगत इकाइयों के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि योजना के तहत नवीन इकाइयों की स्थापना और पुरानी इकाइयों के उन्नयन के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक ऋण प्रकरण तैयार कर शासन की इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण और प्रचार सामग्री का वितरण
जागरूकता शिविर के दौरान उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु पीएमएफएमई योजना से संबंधित पंपलेट और ब्रोसर का वितरण भी किया गया, जिसमें आवेदन प्रक्रिया और योजना के लाभों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।

इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस समारोह – संडे स्कूल

    रायपुर । रविवार को संडे स्कूल कार्यकारणी कमिटी के द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभु की आराधना, वचन, शिक्षकों का सम्मान एवं विभिन्न गतिविधियों के…

    Read more

    रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

      आंतों से चिपका होने के कारण था हाई-रिस्क; तीन विभागों की संयुक्त टीम ने बचाई जान रायपुर, 7 सितंबर 2026/लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी