Ro no D15139/23

किसानों को राहत: धान खरीदी अवधि 6 फरवरी तक बढ़ी

किसान हित में प्रशासन सक्रिय, धमतरी में धान उपार्जन कार्य सुचारू

आज 682 किसानों से लगभग 24,000 क्विंटल धान की खरीदी, कल भी होगी खरीदी

धमतरी, 5 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी जिले में धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं संतोषजनक रूप से जारी है। जिले में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए राज्य शासन द्वारा धान खरीदी की अवधि में 5 एवं 6 फरवरी 2026 तक की वृद्धि की गई है, जिससे शेष किसानों को भी अपनी उपज विक्रय का अवसर मिल सके।
अब तक जिले में 1 लाख 24 हजार 301 किसानों से कुल 59 लाख 34 हजार 951.20 क्विंटल धान की खरीदी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। यह आंकड़ा जिले में प्रभावी व्यवस्थाओं, समयबद्ध टोकन प्रणाली तथा प्रशासनिक समन्वय का प्रमाण है। आज की तिथि में 1,001 किसानों के 35,740 क्विंटल धान के टोकन जारी किए गए, जिनमें से 682 किसानों से लगभग 24,000 क्विंटल धान की खरीदी पूर्ण कर ली गई है। शेष किसानों से भी निर्धारित समय-सीमा में खरीदी सुनिश्चित की जा रही है।
धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त संसाधन, बारदाना, तौल व्यवस्था तथा भुगतान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखा गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
इस संबंध में कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “राज्य शासन के निर्देशानुसार धमतरी जिले में धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ किया जा रहा है। किसानों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीदी अवधि में वृद्धि से शेष किसानों को लाभ मिलेगा। सभी उपार्जन केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय में धान की खरीदी पूर्ण करते हुए किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दें।”
कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित टोकन तिथि पर ही उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आएं, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सभी किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर जिले में अभियान तेज

      ग्राम बनबागौद पहुंचकर कलेक्टर मिश्रा ने किया निरीक्षण, लंबित पंजीयन समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश धमतरी, 28 अगस्त 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात