Ro no D15139/23

धान खरीदी में समय-वृद्धि ने लौटाई किसान सन्तू के जीवन में मुस्कान, मुख्यमंत्री का जताया आभार

धमतरी, 5 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY छत्तीसगढ़ शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में स्थायित्व, भरोसा और आत्मसम्मान का मजबूत आधार बन चुकी है। शासन की संवेदनशीलता और समय पर लिए गए निर्णयों ने अनेक किसानों को राहत दी है। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है धमतरी जिले के ग्राम कोलीयारी निवासी किसान सन्तू सोनकर की।
सन्तू सोनकर के पास कुल 1 एकड़ 20 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की फसल बोई थी। फसल अच्छी हुई, लेकिन समय पर टोकन नहीं कट पाने के कारण वे निर्धारित अवधि में उपार्जन केंद्र पर धान विक्रय नहीं कर सके। यह स्थिति उनके लिए अत्यंत चिंताजनक थी, क्योंकि निजी व्यापारियों को कम दाम पर धान बेचने की मजबूरी सामने खड़ी थी।
इसी बीच प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा शेष किसानों के लिए धान खरीदी की अवधि में वृद्धि का निर्णय लिया गया। यह निर्णय सन्तू सोनकर जैसे सैकड़ों किसानों के लिए संजीवनी साबित हुआ। उन्होंने समय पर ऑन लाइन आवेदन किया था । समय-वृद्धि के बाद उनका टोकन कटा और वे शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में सफल हो सके।
इस निर्णय से सन्तू सोनकर के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “यदि शासन ने समय नहीं बढ़ाया होता, तो मुझे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। मुख्यमंत्री जी के इस फैसले ने हमें नया भरोसा दिया है।” उन्होंने इस सराहनीय कदम के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम