Ro no D15139/23

बड़ौदा आरसेटी धमतरी में एलएमवी (कार ड्रायविंग) प्रशिक्षण हेतु 12 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी, 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) धमतरी द्वारा एलएमवी (कार ड्रायविंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित है, जिसके लिए इच्छुक आवेदक दिनांक 12 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं युवतियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आत्मविश्वास एवं एकाग्रता विकास के साथ-साथ ड्रायविंग के नियम, सुरक्षात्मक ड्रायविंग, वाहन का परिचय, नियंत्रण एवं रखरखाव, मोटर वाहन अधिनियम के संकेत एवं प्रतीक, ब्रेक, क्लच, ईंधन प्रणाली, गैस ईंधन प्रणाली, स्टीयरिंग, प्री-ड्रायविंग चेक, सामान्य एवं आपातकालीन स्टॉपिंग, इमरजेंसी सिग्नल, सड़क चिन्हों, लेन मार्किंग, जेबरा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन एवं पार्किंग मार्किंग सहित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटर वाहन नियम एवं राज्य मोटर वाहन नियमों के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है तथा प्रतिभागियों को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण हेतु कुल 35 सीटें निर्धारित हैं। आवेदन के समय बीपीएल राशन कार्ड की फोटोकॉपी, संबंधित प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं बैंक पासबुक की फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
प्रशिक्षण उपरांत बैंक द्वारा ऋण सुविधा के लिए परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए निदेशक, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, कलेक्टर परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे, धमतरी से संपर्क किया जा सकता है। संपर्क फोन नंबर 90093-08047 एवं 97559-17024 हैं।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’