Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत अम्बिकापुर में 260 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद


अंबिकापुर 10 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY
 महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता, परंपरा और सादगी का अद्भुत संगम बने इस आयोजन में कुल 260 नवविवाहित जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  अनुराग सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर  मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति  हरिमन्दर सिंह टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में परिजन  शामिल हुए । अतिथियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

विविध परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुआ विवाह
सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक सौहार्द्र की सुंदर मिसाल देखने को मिली। कुल 260 जोड़ों में से192 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया, वहीं 68 जोड़ों का विवाह ईसाई परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। दोनों ही प्रक्रिया के लिए पृथक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे सभी समुदायों की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान किया जा सके।

राज्यव्यापी आयोजन का हिस्सा
यह सामूहिक विवाह समारोह प्रदेश स्तर पर एक साथ आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा था। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा वर्चुअल माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में भी इस अवसर का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे नवदम्पति एवं उनके परिजन भावनात्मक रूप से राज्य स्तरीय आयोजन से जुड़े रहे।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री जे.आर. प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करना है, ताकि आर्थिक अभाव विवाह में बाधा न बने। उन्होंने बताया कि योजना के प्रारंभ से अब तक सरगुजा जिले में 9,890 जोड़ों का विवाह इस योजना के माध्यम से सम्पन्न कराया जा चुका है। आज आयोजित समारोह में 260 जोड़ों को वैवाहिक बंधन में बंधने का अवसर मिला।

समारोह की सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं
कार्यक्रम स्थल पर वर-वधुओं एवं उनके परिजनों के लिए बैठक, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, पंजीयन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। विवाह संस्कारों के सुचारु संचालन हेतु पंडितों, पादरियों एवं सहयोगी दलों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था भी सुव्यवस्थित रही।

सामाजिक एकता का संदेश
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बना, बल्कि समाज में सादगीपूर्ण विवाह, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।

  • Related Posts

    समाज कल्याण की मजबूत ढालः जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं

    पेंशन, दिव्यांगजन सहायता, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा से बदल रही जरूरतमंदों की जिंदगी जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जिले के…

    Read more

    क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    सौर ऊर्जा आधारित प्रणालियों से पेयजल, रोशनी और सिंचाई सुविधाएं हुई मजबूत  जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026/ अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रेडा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों ने आमजन के…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’