Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम नवागांव में डोम का किया निरीक्षण

*- डोम में रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर आजीविका मूलक गतिविधि संचालित करने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 26 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम नवागांव में डोम का निरीक्षण किया। उन्होंने डोम में रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर आजीविका मूलक गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए तथा इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्थान का समुचित उपयोग करते हुए यहां रोजगार संबंधी अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने डोम के समीप आयुर्वेदिक पौधे लगाने के लिए कहा। कलेक्टर ने पुराने जिला पंचायत भवन के समीप स्थित व्यवसायिक परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने वहां फूड लैब का निर्माण करने तथा राज बिहान के प्रोडक्ट की पैकेजिंग के लिए इस परिसर का उपयोग करने के लिए कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, जनपद सीईओ श्री मनीष साहू, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री पिनाकी उपस्थित रहे।
क्रमांक 141 —————–

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की

    रायपुर, 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर…

    Read more

    ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानित

    राजनांदगांव 26 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में जिले के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन…

    Read more

    NATIONAL

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात