Ro no D15139/23

समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश-निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर साप्ताहिक रिपोर्ट दें अधिकारी

महानदी रिवर बोट चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन अब 22 मार्च को

धमतरी, 09 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, उद्योग, शहरी विकास तथा अवसंरचना से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं का लक्ष्यानुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा उसकी साप्ताहिक रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत की जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में नगरनिगम धमतरी में प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड, बॉक्स क्रिकेट, मक्कई गार्डन सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड निर्माण से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रस्तावित महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर और इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस सेंटर की प्रगति की भी समीक्षा कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए प्रशिक्षण कोर्स प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 मार्च को आयोजित होने वाली महानदी रिवर बोट चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन अब 22 मार्च को गंगरेल जलाशय में किया जाएगा, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी बड़ी पंचायतों में अटल व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाना है, इसलिए संबंधित एसडीएम भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें।
बैठक में प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत चना खरीदी की प्रगति की जानकारी ली गई तथा प्रधानमंत्री किसान एग्री स्टैक की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिले में धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए इस सप्ताह अधिकाधिक डीओ जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-कोर्ट के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजना श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लोगों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना में हितग्राही द्वारा न्यूनतम अंशदान किया जाता है, जिसमें शासन की ओर से भी अंशदान दिया जाता है। इस योजना का लाभ छोटे श्रमिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिया जा सकता है। इसके अलावा कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड, पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में आदिवासी कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सक्षम योजना, छात्रावास उन्नयन, धरती आबा अभियान, पीएम-जनमन तथा आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों को तेज गति से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री कुसुम योजना, सौर सुजला योजना, सोलर विलेज, नेट मीटरिंग तथा सोलर हाईमास्ट जैसी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्रमांक-31/1866/अमित

  • Related Posts

    फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल श्री डेका

      रायपुर, 12 जून 2026/ फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने का एक प्रभावी साधन हैं। राज्यपाल श्री…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव

      इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता *आईटी, टेक्सटाइल, डेटा सेंटर, फार्मा के क्षेत्र में खुली 7,800 रोजगार की राह* हैदराबाद, 12 जून 2026- छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    झारखंड लोकायुक्त का महा-एक्शन! डेढ़ महीने में निपटाए 275 केस, भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ ACB जांच शुरू

    झारखंड लोकायुक्त का महा-एक्शन! डेढ़ महीने में निपटाए 275 केस, भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ ACB जांच शुरू

    पेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोकपेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोक

    पेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोकपेट्रोल पंप से अब धड़ल्ले से नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल-डीजल, 90 दिनों तक थोक बिक्री पर रोक

    मौसम : बिहार-झारखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें किन राज्यों में होगी आज से झमाझम बारिश

    मौसम : बिहार-झारखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें किन राज्यों में होगी आज से झमाझम बारिश

    CM सम्राट ने केंद्र से मांगी 18 हजार करोड़ की मदद, PM मोदी के सामने बिहार के विकास का बताया मास्टर प्लान

    CM सम्राट ने केंद्र से मांगी 18 हजार करोड़ की मदद, PM मोदी के सामने बिहार के विकास का बताया मास्टर प्लान