Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने लुण्ड्रा विकासखण्ड का किया दौरा

पहाड़ी कोरवा बसाहट जटासेमर पहुंचकर लोगों से मिले कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर जल्द निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया
आधार कार्ड एवं वोटर आईडी निर्माण हेतु पीवीटीजी बसाहट में शिविर आयोजित करने दिए निर्देश
विभिन्न विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, सड़कों सहित निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

अम्बिकापुर 11 मार्च 2026/   कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के साथ लुण्ड्रा विकासखंड में विभिन्न विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, सड़कों सहित निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने  इस दौरान पीवीटीजी पहाड़ी कोरवा बसाहट जटासेमर पहुंचकर लोगों से भी मिले और ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  इस दौरान एसडीएम लुण्ड्रा श्री जे.आर.शतरंज, जनपद पंचायत सीईओ प्रीति भगत सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पीवीटीजी पहाड़ी कोरवा बसाहट जटासेमर पहुंचकर लोगों से मिले कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर जल्द निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश-

कलेक्टर श्री वसंत इस दौरान रवई पंचायत के पहाड़ी कोरवा बसाहट जटासेमर पहुंचे। उन्होंने यहां ग्रामीणों से मिलकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, आवास, राशन, पेंशन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड एवं वोटर आईडी निर्माण हेतु शिविर आयोजित किया जाए। पेंशन एवं महतारी वंदन योजना की राशि हितग्राहियों को प्राप्त नहीं होने की जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने जनपद सीईओ एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।उन्होंने पेयजल की समस्या संज्ञान में आने पर पीएचई विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने  मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु गम्भीरता से प्रयास करने हेतु आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने लोगों पीएम जनमन योजना के तहत योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय आश्रम का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था-
कलेक्टर श्री वसंत ने डूमरडीह पंचायत में पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां परिसर का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शयनकक्ष, रसोई, स्टोर, शौचालय आदि का जायजा लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कक्षों में पंखों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए तथा शौचालय एवं स्नानागार में दरवाजे लगवाने कहा। उन्होंने बच्चों से बात कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली।  कक्षा में उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। उन्होंने 5वी कक्षा पास करने वाले पीवीटीजी छात्रों को अन्य प्री मैट्रिक स्तर के छात्रावासों में प्राथमिकता के साथ प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसका ध्यान रखें।

विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण-
इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत हाई स्कूल डूमरडीह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने न्यूजपेपर डेस्क का अवलोकन किया तथा कहा कि बच्चों को रोजाना न्यूजपेपर पढ़ने की आदत डलवाएं, ताकि उन्हें रोज के खबरों की जानकारी हो और साथ ही उनके आईक्यू लेवल में भी वृद्धि हो। वहीं उन्होंने प्राथमिक शाला रवई का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने शाला हेतु नवीन भवन स्वीकृत किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय के शिक्षक जो धौरपुर आश्रम में संबद्ध है, उन्हें तत्काल वापस बुलाएं। ताकि बच्चों को पढ़ाई में समस्या ना हो। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूमरडीह में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा-
कलेक्टर श्री वसंत दौरे के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूमरडीह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधनों एवं चिकित्सकीय उपकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में एचआरपी मरीजों की जानकारी ली तथा विशेष निगरानी रखने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहें। मरीजों को किसी प्रकार को समस्या ना हो।

पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन सड़क का लिया जायजा-
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सपड़ा पंचायत में निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल