Ro no D15139/23

बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

CNG Crisis : कोलकाता. पश्चिम एशिया में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. इसके साथ ही गैस व पेट्रोलियम का संकट गहराता जा रहा है. देश के अन्य हिस्सों के साथ कोलकाता में भी इसका संकट देखने को मिल रहा है. सीएनजी की आपूर्ति कम हो गयी है. इस वजह से सीएनजी गैस की कीमत भी बढ़ गयी है. अतिरिक्त भार कम करने के लिए महानगर के कई रूटों पर ऑटो किराये में बढ़ोतरी की गयी है. अब लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में जेब ढीली करनी पड़ रही है. ऑटो ड्राइवर बुधवार सुबह से ही महानगर के विभिन्न पंपों पर लंबी लाइन में लगे हैं.

बढ़े दाम पर भी नहीं मिल रहा गैस

ऑटो चालकों ने कहा कि पहले से कोई जानकारी नहीं दी गयी है. अचानक गैस की कीमत बढ़ा दी गयी है. रात में गैस की कीमत प्रति किलो 57 रुपये 68 पैसे थी. अचानक पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी गयी. अब गैस की कीमत बढ़कर 62 रुपये 68 पैसे हो गयी है. उनकी शिकायत है कि ज़्यादा कीमत देने के बावजूद उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. कई बार उन्हें लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी गैस नहीं मिलती है. ऑटो गैस की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर अधिकारियों का कहना है कि वे कुछ नहीं कर सकते. अचानक आदेश आया है.

लोगों की बढ़ी परेशानी

गैस की कीमत बढ़ने की वजह से ऑटो किराया बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. चिंगरीहाटा से एसडीएफ रूट पर ऑटो का किराया बढ़कर 18 रुपये हो गया है. यह पहले 15 रुपये हुआ करता था. जानकारी के मुताबिक गरिया-बरुईपुर, सोनारपुर-गरिया रूट पर भी किराये में थोड़ी बढ़ोतरी की गयी है. ऑटो ड्राइवरों के संगठन का कहना है कि अगर हर रूट पर 2-3 रुपये नहीं, बल्कि 5-10 रुपये ज्यादा किराया बढ़ना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो ड्राइवरों के पास ऑटो परिसेवा बंद करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा.

हर जगह दिखने लगा गैस का दर्द

इस बीच, कोलकाता के होटलों और रेस्तरां में भी चिंता के काले बादल छा गये हैं. कोलकाता की खाने की गली डेकर्स लेन से लेकर पार्क सर्कस की मशहूर बिरयानी की दुकान तक, सियालदह से जादवपुर तक, हर जगह गैस का दर्द दिखने लगा है. गैस सिलिंडह की कमी से दुकानें बंद होने वाली हैं. पार्क स्ट्रीट, गोल पार्क, चांदनी, एस्प्लेनेड और दूसरे इलाकों के कई रेस्टोरेंट और होटलों में इस बात को लेकर चिंता की लहर दौड़ रही है. बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं पहुंचने से घर की औरतें परेशान हैं. घरों में अब चूल्हे पर खाना पकाने का ट्रेंड वापस आ रहा है.

  • Related Posts

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    अतीश दीपंकर  बिहार ब्यूरो चीफ भागलपुर (IMNBnews Agency) सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 8वीं NCORD (State Level Narcotics Control Bureau) की उच्चस्तरीय बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ…

    Read more

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न