Ro no D15139/23

सवा करोड़ सिन्धी सवा सौ करोड़ हिन्दुओं के धर्मगुरु शंकराचार्यों के संपर्क में शास्त्रसम्मत जीवन की मिसाल कायम करें : साईं मसन्द

सिंधी समाज के विख्यात सखी बाबा आसूदाराम
आश्रम लखनऊ में हुआ साईं मसन्द का उद्बोधन

लखनऊ में सिंधी समाज साईं मसन्द के आह्वान
पर स्थापित करेगा गीतापाठ एवं लोकसेवा केंद्र

सिंधी साहित्य अकादमी लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष
श्री नानकचंद लखमाणी ने ली इसकी जिम्मेदारी

रायपुर / लखनऊ। मसन्द सेवाश्रम रायपुर के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज जी के साथ वाराणसी से लखनऊ की चार दिवसीय गौ माता प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध प्रचार यात्रा सम्पन्न होने के बाद ११ व १२ मार्च को दो दिन लखनऊ में सिंधी समाज के विख्यात धाम सखी बाबा आसूदाराम आश्रम में रहे।
आश्रम में साईं जलकुमार मसन्द का उद्बोधन कार्यक्रम रखा गया। साईं मसन्द साहब शंकराचार्य महाराज द्वारा स्थापित १०८ देशों के अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन परम धर्म संसद १००८ के संगठन मंत्री भी हैं। सखी बाबा आसूदाराम आश्रम लखनऊ के हाल ही में ब्रह्मलीन हुए पूज्य संत साईं चाण्डूराम साहब के अनेक वर्षों से साई मसन्द साहब से आत्मीय सम्बन्ध रहे हैं।
अपने उद्बोधन में साईं मसन्द साहब ने कहा कि सवा सौ करोड़ हिन्दुओं के सर्वोच्च धर्मगुरु शंकराचार्य हमें अपना जीवन वैदिक शास्त्रानुकूल जीने की राह रोशन करते हैं। वैदिक ज्ञान मानव जीवन को सुखमय व आनन्दमय बनाने हेतु उसकी जल, थल, नभ से सम्बंधित समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति का दार्शनिक, वैज्ञानिक व व्यवहारिक उपाय प्रदान करता है।
साईं मसन्द साहब ने भारत के सवा करोड़ सिन्धियों को सवा सौ करोड़ हिन्दुओं के धर्मगुरु शंकराचार्यों के संपर्क में आकर अपना जीवन शास्त्रसम्मत जीने का परामर्श देते हुए सवा सौ करोड़ हिन्दुओं के बीच शास्त्रसम्मत जीवन की अनुकरणीय मिसाल कायम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व की सिंधु घाटी की सभ्यता वाले सिंधी समाज की जीवन शैली सदैव से वैदिक शास्त्रानुकूल रही है।
उन्होंने भारत की समस्त सिंधी पंचायतों व समाजसेवी संस्थाओं से प्रत्येक मुहल्ले में रोज़ गीतापाठ एवं लोकसेवा करने हेतु केन्द्र स्थापित करने का आह्वान किया। साईं मसन्द साहब ने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता में निष्काम भाव से कर्म करने की शिक्षा दी गई है जो वर्तमान में देश में व्याप्त स्वार्थ के दूषित माहौल के निराकरण हेतु देश की एक अति महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
इसके अलावा उन्होंने हर मुहल्ले में लोक सेवा केन्द्र स्थापित कर उसके माध्यम से केन्द्र, राज्य, स्थानीय शासन एवं लोकसेवी संस्थाओं की योजनाओं का लाभ सम्बंधित हितग्राहियों लनेगी।
सिंधी साहित्य अकादमी लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष मुखी नानकचंद लखमाणी ने लखनऊ में सिंधी समाज द्वारा गीतापाठ एवं लोकसेवा केंद्र स्थापित कराने की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर आश्रम के वर्तमान पीठाधीश साईं हरीशलाल, आश्रम के सचिव किशनलाल, वरिष्ठ सेवादार भाई दर्शनलाल, मुखी सुदामचन्द चान्दवाणी, सुरेशलाल वलेचा आदि उपस्थित रहे।
________________________________

✍️मयंक मसंद, प्रवक्ता, मसन्द सेवाश्रम, रायपुर

(कार्यक्रम से सम्बंधित फोटो संलग्न है)

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी