Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र,डुमरबहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 22 वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने किसानों को किया प्रोत्साहित

 

जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश के किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 22 वां किस्त का आज गुवाहाटी असम से हस्तांतरण किया गया, जिसका जशपुर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार में सीधा प्रसारण किया गया। आज के कार्यक्रम के तहत देश के लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 18 हजार 6 सौ 40 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित किया गया। इसी तारतम्य में जशपुर जिले के कुल 76106 कृषकों के बैंक खाते में 14.32 करोड़ रूपय हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री राकेश कुमार भगत द्वारा प्रक्षेत्र में संचालति विभिन्न गतिविधियों के बारे में तथा रबी एवं उससे सम्बंधित पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र, जशपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (च्ड.ज्ञप्ै।छ) योजना के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान करने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को योजना की पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी देना था।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग मिलता है।
तत्पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री सालिक साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर ने कहा कि भारत सरकार किसानों को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कृषि विभाग ने किसानों को ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, बैंक खाता सत्यापन तथा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। किसानों को यह भी बताया गया कि यदि किसी किसान को योजना की किस्त प्राप्त नहीं हो रही है तो वह संबंधित पोर्टल या कृषि विभाग से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने योजना से संबंधित अपनी जिज्ञासाएँ रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। साथ ही किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर में लगे मशरूम प्रदर्शनी एवं महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगाया गया स्टाल का अवलोकन किये। इस कार्यक्रम में  भूषण वैष्णव कृषि विभाग से नरोत्तम यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कांसाबेल, रूपेन्द्र कुमार बंजारा, प्रेमदीप, सुरेश सोरेन, सुबेश, अविनाश, मनीष वंदना एवं उद्यान विभाग से श्री खोम साहू के सहित कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर के वैज्ञानिक डॉ छत्रपाल, इंजी. अनिता लकड़ा, डॉ नागेन्द्र कुमार, मनीष वर्मा, मनोज नारंगे सहि 79 कृषक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक में धमतरी की शानदार उपलब्धि, मंदरौद ग्राम पंचायत प्रदेश में प्रथम

      धमतरी, 1 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में पंचायत विकास सूचकांक (PDI) के अंतर्गत धमतरी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विशेष रूप…

    Read more

    ICAI रायपुर शाखा द्वारा “AI in Life of Women” विषय पर विशेष लर्निंग सेशन सफलतापूर्वक संपन्न

        महिलाओं को AI युग से जोड़ने की सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल रायपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह दैनिक जीवन, प्रोफेशनल कार्य,…

    Read more

    NATIONAL

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला