Ro no D15139/23

गौधाम योजना का शुभारंभ, बेसहारा मवेशियों के संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

धमतरी, 14 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार से राज्य की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश की समृद्धि में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा गौवंश के संरक्षण, संवर्धन तथा उनके समुचित प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौधाम योजना के माध्यम से बेसहारा मवेशियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी और पशुधन का संरक्षण भी संभव हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि गौधामों में मवेशियों के लिए चारा, पानी, स्वास्थ्य परीक्षण तथा देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पादों को बढ़ावा देकर स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर धमतरी जिले में जिला पंचायत सभागार से महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा धुर्व, विकासखण्ड गौधाम समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गौधाम योजना को पशुधन संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों को आवारा मवेशियों की समस्या से राहत मिलेगी तथा गांवों में सुव्यवस्थित पशुधन प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक बदलाव आएगा।
राज्य सरकार की इस पहल से न केवल गौवंश संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण आजीविका, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा मिलेगी।
// पाराशर/:

  • Related Posts

    न्याय को सरल बनाने सर्वाेच्च न्यायालय की पहल पर चलाया जा रहा समाधान समारोह 2026

    *सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामलों का होगा सरल समाधान* रायपुर, 30 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) न्याय को आमजन के लिए सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में भारत…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल

    रायपुर, 30 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना भूमिहीन परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है। योजना के अंतर्गत पात्र…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की