Ro no D15139/23

मिट्टी के कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक

*प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली अमर सिंह की जिंदगी*

​रायपुर, 05 सितंबर 2026/ बरसात के दिनों में टपकती खपरैल और सीलन भरी मिट्टी की दीवारें नारायणपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 07 में रहने वाले 45 वर्षीय अमर सिंह उईके का परिवार वर्षों से इन्हीं दुश्वारियों के बीच गुजर-बसर कर रहा था। सीमित आय के कारण अपने परिवार के लिए एक पक्का मकान बनाना अमर सिंह के लिए एक दूर की कौड़ी जैसा था। मौसम की हर मार परिवार की चिंता और असुरक्षा को बढ़ा देती थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने इस बेबसी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

*​वार्ड शिविर से बदली किस्मत*

नारायणपुर जिले के नारायणपुर नगर पालिका परिषद के निवासी अमर सिंह के जीवन में नया मोड़ तब आया, जब उन्हें नगरपालिका द्वारा आयोजित एक वार्ड शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत नगरपालिका परिषद नारायणपुर कार्यालय पहुंचकर प्रक्रिया समझी और जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर दिया। योजना के तहत उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और उनके अपने पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में कदम बढ़ गए।

*​3.05 लाख रुपए की लागत से बना सपनों का घर*

योजना के तहत स्वीकृत 29 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अमर सिंह का सुंदर और सुरक्षित पक्का मकान बनकर तैयार हुआ है। इस आवास का निर्माण 3.05 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से हुआ है, जिसमें ​केंद्रांश 1.50 लाख रुपये, राज्यांश 0.76 लाख रुपये और ​हितग्राही अंश 0.79 लाख रुपये शामिल है।

*​मिला मानसिक सुकून और बेहतर भविष्य की मजबूत बुनियाद*

आज अमर सिंह उईके अपने परिवार के साथ इस सुरक्षित आशियाने में रह रहे हैं। अब न तो उन्हें भारी बारिश का डर सताता है और न ही हर साल घर की मरम्मत की चिंता रहती है। पक्के मकान ने उनके परिवार को न केवल छत दी है, बल्कि सम्मान और मानसिक शांति के साथ जीने का नया हौसला भी दिया है। ​अपनी खुशी जाहिर करते हुए अमर सिंह कहते हैं कि यह पक्का घर हमारे लिए सिर्फ ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत बुनियाद है। वर्षों पुराना सपना सच करने के लिए मैं केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगर पालिका प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात