Ro no D15139/23

15 मार्च से शुरू होगा खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान

अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/ पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में होने वाली गंभीर एवं संक्रामक बीमारी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) के उन्मूलन के लिए 15 मार्च 2026 से जिले में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह निःशुल्क होगा, जिसका व्यय भारत सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत वहन किया जा रहा है।अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा गांवों और पंचायतों में घर-घर जाकर टीकाकरण करने हेतु विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।

टीकाकरण के साथ ही जिन पशुओं का पंजीयन अभी तक ‘भारत पशुधन’ पोर्टल पर नहीं हुआ है, उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए ईयर टैगिंग भी की जाएगी। खुरपका-मुंहपका एक अत्यधिक संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जिससे पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता कम हो जाती है तथा उनकी कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं तथा टीकाकरण टीमों को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और गर्भवती पशुओं को भी लगाया जा सकता है।

विभाग द्वारा अभियान के सुचारू संचालन के लिए वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता तथा कोल्ड चेन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास