Ro no D15139/23

“योग एवं उद्योग” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित, विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य और कौशल का संदेश

धमतरी, 16 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आज धमतरी स्थित भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, रुद्री के तत्वावधान में “योग एवं उद्योग” विषय पर एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर उसके सकारात्मक प्रभाव तथा औद्योगिक एवं व्यावसायिक जीवन में उसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रुपनारायण सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी भिलाई के निदेशक श्री राजीव प्रकाश ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य श्री रामनाथ कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया, जिससे वे स्वस्थ जीवन के साथ-साथ अपने लक्ष्य को भी बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईआईटी भिलाई के निदेशक श्री राजीव प्रकाश ने विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी (Education Gap) को कम करने के लिए संस्थान स्तर पर वित्तीय सहयोग तथा तकनीकी ज्ञान साझा करने हेतु सहयोग देने की सहमति भी व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकगण, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
//पाराशर//

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी