Ro no D15139/23

धमतरी जिले में ‘एफएमडी मुक्त भारत’ टीकाकरण अभियान प्रारंभ, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

पशुधन को खुरहा-चपका रोग से बचाने व्यापक पहल, घर-घर पहुंचेंगी टीमें

धमतरी, 17 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में पशुधन को खुरहा-चपका (एफएमडी) रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से “एफएमडी मुक्त भारत” टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। Livestock Health & Disease Control Programme (LH&DC) के अंतर्गत संचालित यह विशेष अभियान 15 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी ग्रामों में चलाया जा रहा है , जिसमें पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं धमतरी, डॉ. अवधेश कुमार मरकाम ने बताया कि खुरहा-चपका (एफएमडी) एक अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है, जो संक्रमित पशुओं से अन्य स्वस्थ पशुओं में तेजी से फैलता है। इस रोग से ग्रसित पशुओं में तेज बुखार, मुंह, मसूड़ों, जीभ, खुर एवं थनों में छाले पड़ना, जुगाली बंद होना, लंगड़ापन तथा दुग्ध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह रोग पशुधन उत्पादकता को प्रभावित करने के साथ-साथ पशु उत्पादों के निर्यात पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगभग 60 टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर पशुपालकों के घरों, गौठानों एवं गोशालाओं में पहुंचकर टीकाकरण कार्य संपादित करेंगी। टीकाकृत पशुओं का विवरण टैग नंबर के माध्यम से भारत पशुधन एप में ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे पशुधन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके।

इस अभियान के तहत चार माह से अधिक आयु के सभी गौवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं का टीकाकरण अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक करने के लिए मुनादी, जनसंपर्क, दीवार लेखन एवं ग्राम स्तरीय बैठकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

पशुधन विकास विभाग ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क टीकाकरण अभियान का लाभ उठाते हुए अपने सभी पात्र पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि खुरहा-चपका जैसी गंभीर बीमारी से पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और जिले को “एफएमडी मुक्त” बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी