Ro no D15139/23

पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

Bihar Road Project: बिहार के कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. पटना में भी कई रोड और पुल का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में परसा-संपतचक के बीच फोरलेन सड़क बनेगी. मीठापुर महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने पर परसा-संपतचक सड़क पर वाहनों के बढ़ते दबाव को लेकर इस सड़क के चौड़ीकरण से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

इतने लोगों को मिल सकेगा फायदा

जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल 21 फरवरी को पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान परसा-संपतचक सड़क के फोरलेन में चौड़ीकरण और निर्माण कार्य की घोषणा की थी. इस सड़क के निर्माण से दक्षिण पटना क्षेत्र के विकास में तेजी आने के साथ लगभग पांच लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी. इस पर 330.24 करोड़ खर्च होंगे.

आद्री सोशल इंपैक्ट करेगा असेसमेंट

सूत्र की माने तो, फोरलेन सड़क निर्माण के संबंध में सोशल इंपैक्ट असेसमेंट किया जाएगा. यह जिम्मेदारी आद्री को मिली है. आद्री की ओर से स्थानीय लोगों से सड़क निर्माण के संबंध में विचार लिए जायेंगे. इसमें लोगों से जमीन अधिग्रहण में समस्या, मुआवजा को लेकर परेशानी, सड़क निर्माण से फायदे आदि विषयों पर जानकारी ली जाएगी.

पटना-डोभी सड़क आने-जाने में बढ़ेगी सुविधा

जानकारी के मुताबिक, परसा बाजार से संपतचक बाजार में मिलने वाली सड़क चिपुरा, बदलाचक होते हुए जाती है. इस सड़क के पटना-डोभी सड़क में संपतचक बाजार के पास मिलने से सुविधा बढ़ेगी. 6.8 किलोमीटर लंबे सड़क की चौड़ाई 14 मीटर होगी. चौड़ीकरण के दौरान नौ पुल-पुलियों का निर्माण होगा.

  • Related Posts

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    अतीश दीपंकर  बिहार ब्यूरो चीफ भागलपुर (IMNBnews Agency) सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 8वीं NCORD (State Level Narcotics Control Bureau) की उच्चस्तरीय बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ…

    Read more

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न