Ro no D15139/23

गोकुलपुर में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त कर सामग्री जब्त

धमतरी, 18 मार्च 2026/ नगर निगम एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए गोकुलपुर वार्ड (लाइवलीहुड कॉलेज के पीछे) क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशानुसार आदेश के परिपालन में की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि श्री राजेन्द्र यदु, श्री युगलकिशोर यदु एवं श्री पवन कुमार यदु (पिता – श्री रामकुमार यदु) द्वारा अपनी स्वामित्व की भूमि खसरा क्रमांक 37/2 में शामिल 38/2, 3715, 78/11 रकबा 1.011 हेक्टेयर तथा खसरा क्रमांक 3715 में शामिल 30/5 रकबा 0.2740 हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके अतिरिक्त श्री विनोद (पिता – आसनदास) एवं श्रीमती प्रियंका (पति – विनोद आडवानी) की स्वामित्व वाली भूमि खसरा क्रमांक 78/20, 78/29 रकबा 0.2022 हेक्टेयर में भी अवैध रूप से प्लॉट विकसित करने के उद्देश्य से मुरुम डालकर सड़क निर्माण किया गया था।

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित मार्ग को जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त किया गया तथा उपयोग में लाई गई मुरुम एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया। संबंधित व्यक्तियों को बिना सक्षम अनुमति के प्लॉटिंग न करने की कड़ी हिदायत दी गई तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कार्यवाही के दौरान नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग/भू-विकास कार्य न करें तथा भूमि क्रय-विक्रय से पूर्व संबंधित अभिलेखों एवं अनुमतियों की भली-भांति जांच कर लें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।जिला प्रशासन द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी