Ro no D15139/23

जिले में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित

अम्बिकापुर 18 मार्च 2026/  जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वृहद स्वैच्छिक रक्तदान अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मार्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 मार्च 2026 से 08 मई 2026 तक जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों के समन्वय से चरणबद्ध रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 18 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।  राष्ट्रपति भवन, पंडो नगर में आयोजित शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लुण्ड्रा में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी रक्तदान शिविरों का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा के समन्वय से किया गया तथा राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय एवं तकनीकी टीम द्वारा रक्त संग्रहण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों एवं सामाजिक संस्थानों में युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे आवश्यकता के समय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मार्को द्वारा जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं संस्थानों से अपील की गई है, कि वे इस स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में सहभागिता कर मानव सेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

      15 से अधिक निजी कंपनियों में 1400 से अधिक पदों पर भर्ती धमतरी, 10 सितंबर 2026। धमतरी जिलाधीश  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से तारणी घृतलहरे के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला

      शासन की सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम रायपुर ,9 सितम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?