Ro no D15139/23

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

15 से अधिक निजी कंपनियों में 1400 से अधिक पदों पर भर्ती

धमतरी, 10 सितंबर 2026। धमतरी जिलाधीश  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर 2026 को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने, धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में 15 से अधिक प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर 1400 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी (कृषि), स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, आईटीआई, बीई एवं सीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध पदों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता एवं आवश्यकतानुसार चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों द्वारा की जाएगी।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हों। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रोजगार मेले से पूर्व मोबिलाइजेशन एवं काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 7 से 11 सितंबर तक लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी, 8 सितंबर को आईटीआई मगरलोड, 9 सितंबर को जनपद पंचायत नगरी तथा 10 सितंबर को जनपद पंचायत कुरूद में इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं मार्गदर्शन किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिले सहित संभाग के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने तथा निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने की अपील की है।

  • Related Posts

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख- भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा के मेगा क्रेडिट कैंप में 32 करोड़ का ऋण स्वीकृत

      ​रायपुर, 10 सितंबर 2026/ धमतरी जिले के भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और कृषि उद्यमिता को नई दिशा दी…

    Read more

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से तारणी घृतलहरे के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला

      शासन की सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम रायपुर ,9 सितम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?