Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से तारणी घृतलहरे के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला

शासन की सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल

बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम

रायपुर ,9 सितम्बर 2026/प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आमजनों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने तथा बिजली के खर्च में राहत देने के उद्देश्य से संचालित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जिले के नागरिकों को मिल रहा है। योजना के माध्यम से परिवार अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं और बिजली बिल में राहत प्राप्त कर रहे हैं।

ग्राम दशरमा निवासी तारणी घृतलहरे ने भी इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने सौर ऊर्जा को अपनाने का निर्णय लिया।

तारणी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले उनके घर का बिजली बिल काफी अधिक आता था। इसी वजह से उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी लेकर घर पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। अब सौर ऊर्जा का उपयोग करने से उन्हें बिजली बिल के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यह आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा, “आप सभी भी अपने घरों पर सोलर पैनल अवश्य लगवाएं और बिजली बिल में राहत का लाभ उठाएं। सौर ऊर्जा को अपनाना हमारे परिवार के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।”

  • Related Posts

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख- भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा के मेगा क्रेडिट कैंप में 32 करोड़ का ऋण स्वीकृत

      ​रायपुर, 10 सितंबर 2026/ धमतरी जिले के भखारा में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और कृषि उद्यमिता को नई दिशा दी…

    Read more

    युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 16 सितंबर को धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला

      15 से अधिक निजी कंपनियों में 1400 से अधिक पदों पर भर्ती धमतरी, 10 सितंबर 2026। धमतरी जिलाधीश  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?