Ro no D15139/23

इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

Bengal Election: कोलकाता: बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग बंगाल के नौकरशाहों को लेकर एक के बाद एक फैसले कर रहा है. बुधवार की देर रात चुनाव आयोग ने इंदिरा मुखर्जी समेत बंगाल के 15 आईपीएस को बंगाल से बाहर जाने का आदेश दिया है. देर रात जारी इस आदेश में कहा गया है कि तमिलनाडु और केरल समेत चार राज्यों विधानसभा चुनाव होने जा रहा हैं. इन राज्यों के कई अधिकारियों को पहले ही पर्यवेक्षक के रूप में दूसरे राज्यों में भेजा जा चुका है. ऐसे में बंगाल के 15 और अधिकारियों को उन राज्यों में भेजने का फैसला किया गया है. इस सूची में अधिकतर ऐसे नाम हैं जिन्हें पिछले दिनों उनके पद से हटा दिया गया था.

कई अधिकारियों को भेजा जा चुका है बाहर

चुनाव की घोषणा होने तक राज्य के गृह सचिव रहे जगदीश प्रसाद मीना को भी पर्यवेक्षक के रूप में तमिलनाडु भेजा गया है. विधाननगर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा और सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के सीपी सैयद वकार राजा को भी पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तमिलनाडु भेजा गया है. अधिकारियों अभिजीत बनर्जी, धृतिमान सरकार और अमनदीप सिंह को भी पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और केरल में कुल 15 लोगों को भेजा है.

इन अधिकारियों का सूची में नाम

इस सूची में राशिद मुनीर खान, संदीप कारा, प्रियब्रत रॉय शामिल हैं. प्रवीण कुमार त्रिपाठी, मुकेश, मुरलीधर शर्मा, इंदिरा मुखर्जी, धृतिमान सरकार,सी. सुधाकर, भास्कर मुखर्जी, अभिजीत बनर्जी, अमनदीप सिंह, आकाश मघरिया, आलोक राजोरिया और सैयद वकार राजा. इनमें से कई अधिकारियों का तबादला चुनाव आयोग द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर किया गया था. अब उन्हें दूसरे राज्य में भेजा गया है. इतना ही नहीं, इन 15 अधिकारियों में से अधिकतर ने पर्यवेक्षक बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी प्राप्त नहीं किया है. इसलिए सवाल उठता है कि उन्हें इतनी जल्दबाजी में क्यों भेजा गया.

  • Related Posts

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    अतीश दीपंकर  बिहार ब्यूरो चीफ भागलपुर (IMNBnews Agency) सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 8वीं NCORD (State Level Narcotics Control Bureau) की उच्चस्तरीय बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ…

    Read more

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न