Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर और कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हेल्थ एटीएम का लिया जायजा

जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह और कलेक्टर  आकाश छिकारा ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज स्वशासी समिति प्रबंधकारिणी की बैठक के पश्चात मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा सीएसआर के तहत स्थापित हेल्थ एटीएम का अवलोकन कर उक्त हेल्थ एटीएम के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी ली और इसके द्वारा आम जनता को विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने हेल्थ एटीएम से स्वयं का वजन-ऊंचाई, शरीर का तापमान, रक्तचाप, ऑक्सीजन लेबल इत्यादि सहित ईसीजी जांच कराया।
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू ने अवगत कराया गया कि हेल्थ एटीएम के माध्यम से नागरिक ब्लड प्रेशर, शुगर, तापमान, ऑक्सीजन लेबल, ईसीजी सहित 100 से अधिक जांचें तुरंत करवा सकते हैं। हेल्थ एटीएम के माध्यम से महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा मिलती है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान संभव हो पाती है और समय रहते उपचार शुरू किया जा सकता है। साथ ही हेल्थ एटीएम में टेलीमेडिसिन सुविधा यथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टरों से सीधे परामर्श की सुविधा उपलब्ध है, जिससे तुरंत विशेषज्ञ सलाह प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लिए हेल्थ एटीएम वरदान है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, वहां यह मशीन प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुँचाती है। यह सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप बेक, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, सीएमएचओ डॉ संजय बसाक, सहित मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागाध्यक्ष और लोक निर्माण एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास