Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 30 मार्च से शुरू होगी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा

 अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सेवा के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर द्वारा तैयारियों का अवलोकन
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एयरपोर्ट टर्मिनल, रनवे, सुरक्षा जांच क्षेत्र और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उड़ानों के प्रारंभ होने से पूर्व सभी तकनीकी और प्रबंधकीय औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु एयरपोर्ट तक पहुंच मार्ग और पार्किंग व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

एलायंस एयर का फ्लाइट शेड्यूल (सप्ताह में 4 दिन)
विमानन कंपनी एलायंस एयर द्वारा इन उड़ानों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभ हो चुकी है।

दिल्ली रूट (सोमवार और बुधवार)
सोमवार (फ्लाइट नं. 91613) दिल्ली से बिलासपुर होते हुए सुबह 11ः35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 12ः00 बजे अंबिकापुर से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

बुधवार (फ्लाइट नं. 91614) दिल्ली से सुबह 10ः25 बजे अंबिकापुर आगमन और दोपहर 12ः00 बजे बिलासपुर होते हुए दिल्ली प्रस्थान।

कोलकाता रूट (गुरुवार और शनिवार)
शनिवार (फ्लाइट नं. 91763) कोलकाता से बिलासपुर होते हुए सुबह 10ः00 बजे अंबिकापुर आगमन और 10ः25 बजे सीधे कोलकाता प्रस्थान।

गुरुवार (फ्लाइट नं. 91765)ः कोलकाता से सुबह 08ः50 बजे अंबिकापुर आगमन और 09ः15 बजे बिलासपुर होते हुए कोलकाता प्रस्थान।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
अम्बिकापुर से दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों से सीधा जुड़ाव सरगुजा संभाग के बड़ी उपलब्धि है। इससे पर्यटन के क्षेत्र में मैनपाट और आसपास के पर्यटन स्थलों पर राष्ट्रीय स्तर के सैलानियों का आगमन बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच होगी और शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए महानगरों की यात्रा करने वाले नागरिकों का समय बचेगा।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित *जशपुर के रंजीता स्टेडियम में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, गोविंदाओं ने दिखाया साहस और सामूहिक…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून का संतुलित असर,अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी वर्षा

    छत्तीसगढ़ में मानसून का संतुलित असर *अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी वर्षा* रायपुर, 6 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में मानसून…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग