Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में मानसून का संतुलित असर,अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी वर्षा

छत्तीसगढ़ में मानसून का संतुलित असर

*अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी वर्षा*

रायपुर, 6 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 6 सितंबर 2026 की स्थिति में जारी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों के औसत के आधार पर इस अवधि में 920.3 मिलीमीटर वर्षा अपेक्षित थी। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य की तुलना में 100.7 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। प्रदेश में आज औसतन 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले 10 वर्षों के औसत वार्षिक वर्षापात की तुलना में प्रदेश में अब तक की वर्षा 1238.7 मिलीमीटर के मुकाबले उल्लेखनीय स्थिति में है।

जिलेवार स्थिति देखें तो बलरामपुर में अब तक सर्वाधिक 1,438.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा की तुलना में 179.4 प्रतिशत है। इसके बाद बीजापुर में 1,236.8 मिलीमीटर, नारायणपुर में 1,285.7 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा में 1,083.4 मिलीमीटर, कांकेर में 802.8 मिलीमीटर तथा सुकमा में 857.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बेमेतरा में अब तक सबसे कम 540.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सरगुजा में अब तक 573.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 81.7 प्रतिशत है। सूरजपुर में 1109.2 मिमी और 118.6 प्रतिशत, बलरामपुर में 1438.0 मिमी और 179.4 प्रतिशत, जशपुर में 764.5 मिमी और 85.5 प्रतिशत तथा कोरिया में 867.1 मिमी और 104.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1103.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य का 131.6 प्रतिशत है।

राजधानी रायपुर में 1 जून से अब तक 1031.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 135.7 प्रतिशत है। बलौदाबाजार में 971.3 मिमी और 116.9 प्रतिशत, गरियाबंद में 1077.0 मिमी और 121.1 प्रतिशत तथा महासमुंद में 1076.0 मिमी और 128.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। धमतरी में 950.4 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 106.4 प्रतिशत है।
बिलासपुर में अब तक 943.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य की 104.1 प्रतिशत है। मुंगेली में 956.0 मिमी और 118.9 प्रतिशत, रायगढ़ में 921.8 मिमी और 93.8 प्रतिशत तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1107.9 मिमी और 155.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। जांजगीर-चांपा में 1064.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य का 109.9 प्रतिशत है, जबकि सक्ती में 894.1 मिमी और 102.5 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।

कोरबा जिले में अब तक 1026.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 104.0 प्रतिशत है। गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में 867.6 मिमी और 96.5 प्रतिशत, दुर्ग में 700.5 मिमी और 103.1 प्रतिशत तथा कवर्धा में 595.9 मिमी और 86.1 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। राजनांदगांव में 752.0 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 98.9 प्रतिशत है।

इसी तरह मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 740.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य की 70.6 प्रतिशत है। खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में 619.1 मिमी और 93.8 प्रतिशत, बालोद में 931.4 मिमी और 108.9 प्रतिशत तथा बेमेतरा में 540.6 मिमी और 80.0 प्रतिशत वर्षा हुई है। बस्तर में अब तक 884.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 77.0 प्रतिशत है।
कोंडागांव में 801.3 मिमी और 78.7 प्रतिशत, कांकेर में 802.8 मिमी और 63.3 प्रतिशत, नारायणपुर में 1285.7 मिमी और 115.7 प्रतिशत तथा दंतेवाड़ा में 1083.4 मिमी और 90.2 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। सुकमा में 857.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 67.5 प्रतिशत है, जबकि बीजापुर में सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में शामिल होते हुए अब तक 1236.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बीजापुर में यह सामान्य वर्षा का 75.7 प्रतिशत है।

*कहीं सामान्य से अधिक तो कहीं बारिश की कमी*

आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश के कई जिलों में वर्षा सामान्य से अधिक हुई है। बलरामपुर में 179.4 प्रतिशत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 155.7 प्रतिशत, रायपुर में 135.7 प्रतिशत, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर में 131.6 प्रतिशत, महासमुंद में 128.6 प्रतिशत और गरियाबंद में 121.1 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। दूसरी ओर कांकेर में 63.3 प्रतिशत, सुकमा में 67.5 प्रतिशत, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में 70.6 प्रतिशत, बीजापुर में 75.7 प्रतिशत, बस्तर में 77.0 प्रतिशत तथा कोंडागांव में 78.7 प्रतिशत वर्षा सामान्य से कम रही है।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सर्वाधिक 2.5 मिमी, बेमेतरा में 1.3 मिमी, दुर्ग और राजनांदगांव में 1.1-1.1 मिमी, सरगुजा में 0.9 मिमी तथा कोरिया में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सहित कई जिलों में आज वर्षा शून्य दर्ज की गई।

कुल मिलाकर प्रदेश में औसत वर्षा 100.7 प्रतिशत रहने से राज्य स्तर पर मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि जिलों के बीच वर्षा के वितरण में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। कुछ जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है, जबकि विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अभी भी सामान्य वर्षा की तुलना में कमी दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, महिला स्व-सहायता समूहों और वन उपज संग्राहकों की आय…

    Read more

    कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अमित कुमार सिन्हा सम्मानित

      फूड प्रोसेसिंग एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई, कहा—अनुसंधान और नवाचार से कृषि विकास को मिलती है नई दिशा धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। कृषि एवं…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला