Ro no D15139/23

इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

Indian Airlines : इंडियन एयरलाइंस ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि खर्च बढ़ गया है. वेस्ट एशिया संकट से हालात थोड़े अनिश्चित हैं. कंपनियां नुकसान से बचने के लिए उड़ानों की संख्या कम कर रही हैं. इससे कुल फ्लाइट्स कम होंगी, लेकिन इसका मकसद खर्च कंट्रोल करना और खतरे को घटाना है. यह खबर हिंदुस्तान टाइम्स ने प्रकाशित की है. अब तक सरकार की ओर से फ्लाइट्स कम किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

पिछले साल समर शेड्यूल में इंडियन एयरलाइंस हर हफ्ते करीब 25,610 उड़ानें चला रही थीं, जो 2024 के 24,275 से ज्यादा थीं. लेकिन इस बार 29 मार्च से शुरू हो रहे समर शेड्यूल में यह संख्या घटकर करीब 22,600 रह सकती है. यह शेड्यूल 31 अक्टूबर तक चलेगा, यानी इस पूरे समय फ्लाइट्स पहले के मुकाबले कम रहेंगी.

ट्रैवल डिमांड घटने का डर है एयरलाइंस को

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइंस बढ़ते खर्च, खासकर फ्यूल और विदेशी मुद्रा (फॉरेन करेंसी) की लागत के कारण उड़ानों की संख्या कम कर रही हैं. साथ ही वेस्ट एशिया में जारी तनाव की वजह से ट्रैवल डिमांड घटने का डर भी है, इसलिए कंपनियां पहले से ही सावधानी बरतते हुए अपनी क्षमता कम कर रही हैं.

अधिकारी ने बताया कि इस बार समर शेड्यूल में पिछले साल के मुकाबले करीब 12% कम उड़ानें चलाई जाएंगी.

एयरलाइन का खर्च क्यों बढ़ रहा है?

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने कहा है कि अप्रैल 2026 में वह रोजाना करीब 2000 घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिलहाल सर्दियों जैसी रहेंगी, लेकिन मिडिल ईस्ट के हालात के अनुसार बदलाव हो सकता है. कंपनी ने बताया कि फ्यूल और विदेशी मुद्रा महंगी होने से खर्च लगातार तेजी से बढ़ रहा है.

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु