Ro no D15139/23

बस्तर संभाग के सहायक शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी 11 अप्रैल तक दावा-आपत्ति का मौका

 जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा सहायक शिक्षक एलबी (ई एवं टी संवर्ग) की प्रतीक्षित अनंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 01 अप्रैल 2025 की स्थिति के आधार पर तैयार की गई इस संभाग स्तरीय सूची में स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रशिक्षित श्रेणी के शिक्षकों को शामिल किया गया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त डेटा के संकलन के पश्चात यह सूची तैयार की गई है, जो अब शिक्षकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध है।

इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने सहायक शिक्षकों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान किया है। संबंधित शिक्षक सूची में अंकित किसी भी त्रुटि या विसंगति के विरुद्ध 11 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक विकासखंड अथवा जिला स्तर पर अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के पश्चात किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए शिक्षकों को समय रहते विवरण की जांच करने की सलाह दी गई है। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राप्त आवेदनों का सूक्ष्मता से परीक्षण एवं निराकरण करें। इसके पश्चात संशोधित डेटा के साथ अंतिम सूची तैयार कर 13 अप्रैल 2025 तक अनिवार्य रूप से संयुक्त संचालक कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। यह वरिष्ठता सूची भविष्य में होने वाली पदोन्नति और अन्य विभागीय कार्यों के लिए मुख्य आधार बनेगी।

  • Related Posts

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

      शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माता, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री साय लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन…

    Read more

    जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

    *रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है, यहां पर्व-त्योहारों में दिखती है सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*   रायपुर, 4 सितंबर 2026//…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात