Ro no D15139/23

उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए होगी पहल जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में कलेक्टर  छिकारा ने दिया भरोसा

जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ बस्तर जिले में औद्योगिक विकास की गति को तेज करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्टर  आकाश छिकारा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक की शुरुआत में उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक  अजीत सुंदर बिलुंग ने जिले में स्थापित हो रहे नवीन उद्योगों, औद्योगिक क्षेत्रों और औद्योगिक पार्कों के साथ-साथ नवीन औद्योगिक विकास नीति के नियमों, प्रावधानों और स्टार्टअप कार्यशालाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
बैठक में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, जूनियर बस्तर चेम्बर के अध्यक्ष व सदस्य तथा लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान उद्यमियों ने उद्योग स्थापना के मार्ग में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को प्रमुखता से कलेक्टर के समक्ष रखा। उन्होंने विशेष रूप से बिजली कनेक्शन की अनुमति में होने वाली देरी, फैक्ट्री लाइसेंस की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की प्राप्ति में लगने वाले अधिक समय जैसी समस्याओं से अवगत कराया। इन बिंदुओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर श्री छिकारा ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उद्यमियों को संबोधित करते हुए बस्तर के सर्वांगीण विकास में आवश्यक सहयोग प्रदान करने और नए उद्योग स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इसी क्रम में कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रतीक जैन ने भी उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने औद्योगिक विकास नीति के अंतर्गत होम-स्टे सेवा इकाई की स्थापना पर विशेष जोर दिया और उद्यमियों को इसके लिए प्रेरित करते हुए शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छूट और अनुदानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

  • Related Posts

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

      शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माता, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री साय लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन…

    Read more

    जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

    *रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है, यहां पर्व-त्योहारों में दिखती है सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*   रायपुर, 4 सितंबर 2026//…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात