Ro no D15139/23

कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जोड़कर किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री मिश्रा की मौजूदगी में आज ड्रोन तकनीक का सफल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया, जिसमें खेती में ड्रोन के उपयोग की बारीकियों को विस्तार से समझाया गया। ड्रोन के जरिए कीटनाशक और उर्वरकों के छिड़काव की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष दिखाया गया, जिससे कम समय में अधिक क्षेत्र में सटीक और किफायती कार्य संभव है। इस दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों और संबंधित टीम से तकनीक के व्यवहारिक उपयोग की जानकारी ली और इसे व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में CSC के माध्यम से हर समिति को तकनीकी रूप से सशक्त किया जाएगा, ताकि किसानों को आधुनिक संसाधनों का सीधा लाभ मिल सके। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि “नई तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। ड्रोन तकनीक से खेती में लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी। हमारा प्रयास है कि धमतरी का हर किसान आधुनिक कृषि से जुड़े और समृद्ध बने।”
इस अवसर पर DRCS, नोडल CCB, ब्रांच मैनेजर, समिति प्रबंधक, CSC SPM श्री सुरेन्द्र दास, CSC DM श्री विनय गिरि तथा ड्रोन तकनीकी टीम के सदस्य वी जी8ले के किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी