Ro no D15139/23

अकलाडोंगरी स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने दिए त्वरित निर्देश

एंबुलेंस चालक की कमी दूर करने तत्काल कार्रवाई, स्थानीय युवा को अवसर

धमतरी, 03 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
डुबान प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज विकासखंड धमतरी के ग्राम अकलाडोंगरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति तथा उपचार व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस चालक की अनुपलब्धता का मुद्दा सामने आने पर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ग्राम के ही योग्य युवा श्री लक्ष्मी नारायण को तत्काल एंबुलेंस चालक के रूप में नियुक्त किया जाए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। इस त्वरित निर्णय से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार सुनिश्चित होगा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डुबान प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट के नियमित संचालन, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने तथा गंभीर मरीजों के त्वरित रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल. कौशिक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री प्रिया कंवर, कार्यपालन अभियंता (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा), उपसंचालक पंचायत श्री नकुल वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी