Ro no D15139/23

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान से जिले में टीबी प्रकरणों की संख्या में लगातार हो रही कमी

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी प्रकरणों की संख्या लगातार कम हो रही है। जिले में वर्ष 2015 में 2082 टीबी मरीज पाये गये थे। जिसकी तुलना में वर्ष 2025 में टीबी मरीजों की संख्या 1091 है। जिले में टीबी मरीजों की संख्या लगभग आधी हो गई है। जिले में टीबी जांच की संख्या में लगातार बढ़ोतरी रही है। वर्तमान में अत्याधुनिक मशीनों (ट्रूनॉट व सीबीनॉट) एवं हैण्डहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से शहरी वार्डों व गांव-गांव जाकर टीबी संभावित एवं उच्च जोखिम समूह के व्यक्तियों की जांच की जा रही है। साथ ही जिला अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञ पदस्थ है। टीबी मरीजों को समस्त प्रकार की जांच एवं उपचार की सुविधा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों को टीबी जांच एवं उपचार के लिए किसी भी तरह का व्यय नहीं करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी मुक्त पंचायत अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत वर्ष 2023 में 60, वर्ष 2024 में 170 एवं वर्ष 2025 में 238 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। वर्ष 2026 में शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
क्रमांक 40 —————–

  • Related Posts

    राजनांदगांव में साढ़े 6 वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय : संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक

    – संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक को दी भावभीनी विदाई   राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक का जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसंपर्क…

    Read more

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, कलेक्टर ने तय की समयबद्ध कार्ययोजना

    एग्रीस्टैक-डिजिटल क्रॉप सर्वे को गति देने 59,339 खसरों का बटांकन जल्द पूरा करने के निर्देश   धमतरी, 31 अगस्त 2026/ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ग्रामीणों को सुगम…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात