Ro no D15139/23

राजनांदगांव में साढ़े 6 वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय : संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक

– संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक को दी भावभीनी विदाई

राजनांदगांव 31 अगस्त 2026। संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक का जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर स्थानांतरण होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. बड़ाईक की उत्कृष्ट कार्यशैली, सौम्य, सरल, मधुर एवं आत्मीय व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने कहा कि राजनांदगांव जिले में लगभग साढ़े 6 वर्षों तक कार्य करने का अवसर मिला। यह कार्यकाल उनके जीवन के अविस्मरणीय पलों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है। संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने अधिकारी-कर्मचारियों को इसी तरह मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए अपने कौशल को अपग्रेड करने और कार्यालयीन दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. उषा किरण बड़ाईक के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डॉ. उषा किरण बड़ाईक के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला और उनकी कार्यशैली एवं व्यवहार से बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका मार्गदर्शन, सहयोग एवं आत्मीय व्यवहार सदैव प्रेरणादायी रहा। अधिकारी-कर्मचारियों ने आशा व्यक्त किया कि नवीन दायित्वों में भी उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. उषा किरण बड़ाईक को जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर में नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक सूचना अधिकारी श्री प्रवीण रंगारी सहित श्री भूपेन्द्र साहू, श्री देवाशीष झा, श्री शिव साहू, श्री पुरुषोत्तम देवांगन, श्री हिमांशु साहू एवं श्री लेखराम साहू उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहान ने सुनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू की किराना दुकान, व्यवसाय से अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा

      रायपुर,16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा

      धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श रायपुर , 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस