Ro no D15139/23

कृषि विभागीय योजनाओं का निरंतर लाभ लेने हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल में कराएं फार्मर रजिस्ट्री

 

कोरबा 09 अप्रैल 2026/कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन योजना की शुरुआत की गई है। इस मिशन के अंतर्गत एग्रीस्टैक प्रोजेक्ट के माध्यम से देश के सभी किसानों की भूमि का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। प्रत्येक खसरे का फार्म आईडी तथा प्रत्येक कृषक के समस्त खसरों का 11 अंकों का फार्मर आईडी तैयार किया जाना अनिवार्य है।
किसान एग्रीस्टैक पोर्टल में खसरा जोड़ने की प्रक्रिया स्व-पंजीकरण, समिति के एग्रीस्टैक लॉगिन या लोक सेवा केंद्र  के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए ऋण पुस्तिका या बी-1, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है।
एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर आईडी बनाना विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।
किसानों में व्यापक जनजागरूकता के लिए कोटवारों द्वारा मुनादी कराने, ग्राम पंचायतों और समितियों में लंबित किसानों की सूची चस्पा करने तथा कृषक मित्रों के माध्यम से घर-घर सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमले तथा सीएससी संचालकों के सहयोग से राजस्व पखवाड़ा के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल में जोड़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के अनेक पात्र हितग्राहियों की अब तक फार्मर आईडी नहीं बन सकी है। अतः सभी पात्र किसानों से अपील है कि वे विशेष शिविरों में उपस्थित होकर अपनी फार्मर आईडी तत्काल बनवाएँ, ताकि योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।
किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, सहकारी समिति अथवा कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर पंजीकरण सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    धर्मांतरण के नाम पर विदेशी शक्तियों ने समाज को तोड़ा, वनवासी संस्कृति की रक्षा हमारा सामूहिक दायित्व: डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना

      * *वनवासी विकास समिति द्वारा रायपुर में भव्य ‘रक्षाबंधन उत्सव’ का आयोजन* * *शबरी कन्या आश्रम की छात्राओं की सुमधुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन* * *पूर्वोत्तर (North-East) की…

    Read more

    IIMT ज्योतिष सम्मेलन में देश भर के ज्योतिषाचार्य शामिल हुए छत्तीसगढ़ से स्वामी राजेश्वरा नंद ने ग्रहों के दुष्परिणाम से बचने के उपाय बताए

    आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के द्वारा ज्योतिष सम्मेलन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री श्री 108 श्री सौरभ सागर महराज के आशीर्वचन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया डॉ स्वामी…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु