Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित होने 30 उन्नत कृषकों का दल मध्यप्रदेश के रायसेन के लिए रवाना

राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के रायसेन में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित होने हेतु कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से चयनित 30 उन्नत किसानों के दल को रायसेन मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया गया। कृषकों को नवाचार, नवीन तकनीक एवं उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी एवं आवश्यक सुविधाओं के साथ भेजा गया है। जिससे वे आधुनिक कृषि पद्धतियों को सीखकर अपने क्षेत्र में लागू कर सकें। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने कृषकों को राष्ट्रीय कृषि मेला में सहभागिता हेतु शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रभारी डॉ. योगेंद्र श्रीवास, कार्यक्रम सहायक पौध रोग श्री जितेंद्र मेश्राम तथा प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला एवं श्री यशवंत वैष्णव उपस्थित रहे।
क्रमांक 64 —————–

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब