Ro no D15139/23

जनगणना 2027 : प्रथम चरण 1 मई 2026 से प्रारंभ

*- राष्ट्रीय प्रक्रिया सुचारू और समय पर पूर्ण करने नागरिकों से सहयोग की अपील*

राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 की तैयारियाँ पूरे देश में तेजी से जारी हैं। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य 1 मई 2026 से पूरे देश में एक साथ प्रारंभ होगा। जनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक पैमाने पर जन-जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। विभिन्न माध्यमों से नियमित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिनमें मुनादी, घोषणाएँ, पोस्टर-बैनर, सोशल मीडिया संदेश, स्थानीय कार्यक्रमों में जानकारी, तथा ग्राम व वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपील शामिल है।

जनगणना 2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास, मूलभूत सुविधाओं तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित आवश्यक आँकड़े एकत्र किए जाएँगे। ये आँकड़े आने वाले वर्षों में विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए आधार बनेंगे। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएँ। अधिकारियों के पहचान पत्र अवश्य जाँचें और सहयोगपूर्ण व्यवहार करें, ताकि यह राष्ट्रीय प्रक्रिया सुचारू और समय पर पूर्ण हो सके। जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, शंका या मार्गदर्शन के लिए नागरिक अपने नजदीकी जनगणना कार्यालय या स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
क्रमांक 65 —————–

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन