Ro no D15139/23

केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने दिया राज्य अतिथि का दर्जा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में किया गया भव्य स्वागत

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय में आज एक अत्यंत भावुक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब केरल राज्य के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का आगमन हुआ। अपने पुराने कार्यस्थल और सहकर्मियों से वर्षों बाद मिलकर वे भावविभोर हो उठे। यह अवसर न केवल एक औपचारिक भेंट था, बल्कि स्मृतियों, अनुभवों और आत्मीय संबंधों का एक जीवंत संगम भी बना।
उल्लेखनीय है कि केरल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जयतिलक छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के प्रारंभिक वर्षों 2002 से 2004 के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ रहे। नवगठित राज्य में पर्यटन विकास की नींव मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिसके लिए आज भी उन्हें सम्मान और आदर के साथ याद किया जाता है।
अपने कार्यकाल में उन्होंने टूरिज्म बोर्ड की स्थापना, दीर्घकालिक कार्ययोजना निर्माण, विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। साथ ही, छत्तीसगढ़ पर्यटन की पहचान बन चुकी टैगलाइन “Chhattisgarh Full Of Surprises” के निर्माण और पर्यटन साहित्य के प्रकाशन में भी उनका विशेष योगदान रहा। कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणादायक मानी जाती है। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया, जब डॉ. जयतिलक के आमंत्रण पर उनके साथ कार्य कर चुके वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सहकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इनमें वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की डीजीएम श्रीमती पूनम शर्मा, जिला पंचायत सुकमा के सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक श्री पंकज सेन भौमिक, उपमहाप्रबंधक श्री एस.एस. पाठक, श्री दिलीप आचार्य, श्री रमाशंकर दुबे, श्री विजय परमार, श्री विवेक अग्रवाल, श्री प्रमील वर्मा, श्री सी.एम. शर्मा, श्री रघुवीर अहिरवार, श्री जतीश मूले, श्रीमती छाया श्रीवास्तव, श्री रजनीश, श्री जसप्रीत भाटिया, श्री ऋषि सेन, तथा श्री सौमिक डे सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए उस दौर की यादों को ताजा किया।
इस अवसर पर विवेक आचार्य, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बोर्ड के गठन से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों, राजस्व वृद्धि, विकास योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रगति को देखकर डॉ. जयतिलक ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता हुआ बताया। अपने संबोधन में डॉ. जयतिलक ने टूरिज्म बोर्ड और शासन-प्रशासन के साथ बिताए गए अपने अनुभवों को आत्मीयता से साझा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे यादगार और संतोषजनक कार्यकालों में से एक रहा है। अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत